भारतीय संविधान विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान है – राकेश राणा

टिहरी

भारतीय संविधान विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान है – राकेश राणा

आज संविधान दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय नई टिहरी में कांग्रेस जनों द्वारा भारतीय संविधान के रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद करते हुए संविधान की शपथ ली गई ।

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर को “भारतीय संविधान के जनक” के रूप में जाना जाता है। भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को अपनाया गया था। इस दिन से संविधान दिवस मनाने की हुई शुरूआत साथ ही डॉ. भीमराव आंबेडकर की 125 वीं जयंती के अवसर पर, 2015 से संविधान दिवस मनाने की शुरुआत की गयी इसका उद्देश्य नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

प्रदेश कांग्रेस के सचिव सैयद मुसरफ़ अली और युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखबीर सिंह चौहान ने कहा कि स्वत्रंता के बाद 26 नवंबर 1949 को भारत का संविधान अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 में इसे लागू किया गया गया। 19 नवंबर 2015 से 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने की घोषणा की थी। जिसके बाद से हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है।

प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल ने कहा कि डॉ० भीमराव राव जीअम्बेडकर को भारत गणराज्य के संस्थापक पिता के रूप में जाना जाता है, उनकी अध्यक्षता में संविधान सभा ने भारत के संविधान को 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में 26 नवम्बर 1949 को पूरा कर राष्ट्र को समर्पित किया।

उपरोक्त कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा प्रदेश कांग्रेस के सचिव सैयद मुसरफ़ अली, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष लखबीर सिंह चौहान, प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल, नफीस खान, अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष असद आलम युवक कांग्रेस के नेता पंकज चौहान बिजेंद्र नौटियाल , आदि लोग उपस्थित थे।।

Epostlive.com