टिहरी: मुख्य विकास अधिकारी डॉ० अभिषेक त्रिपाठी द्वारा “भारत के संविधान” की प्रस्तावना की शपथ यहां ली गई स्थानीय ग्रामीणों के साथ …. जानिए

सू.वि.टिहरी

मुख्य विकास अधिकारी डॉ० अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत नैल में स्थित अमृत सरोवर स्थल पर भारतीय संविधान दिवस मनाया गया

“संविधान दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ० अभिषेक त्रिपाठी टिहरी गढ़वाल की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत नैल विकास खण्ड चम्बा में स्थित अमृत सरोवर स्थल पर भारतीय संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सीडीओ द्वारा “भारत के संविधान” के प्रस्तावना की शपथ स्थानीय ग्रामीणों के साथ ली गई। मुख्य विकास अधिकारी ने भारतीय संविधान के मूल सिद्धान्तों के सम्बन्ध में बताते हुए सभी लोगों, ग्रामीणों तथा अन्य अधिकारी, कर्मचारियों को अपने-अपने नैतिक कर्तव्यों को निष्ठापूर्वक निर्वहन करने को कहा। साथ ही साथ भारत के संविधान की प्रस्तावना के मूल मंत्रों को आत्मसात करने हेतु प्रेरित किया गया, जिससे कि एक सुदृढ़ राष्ट्र की कल्पना की जा सकती हैं। इसके अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अमृत सरोवर के समीप फलदार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में, खण्ड विकास अधिकारी, चम्बा, अन्य कर्मचारीगण ग्राम प्रधान एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Epostlive.com