नगर निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने को लेकर देवप्रयाग एवं कीर्तिनगर में निकाला गया फ्लैग मार्च

टिहरी

नगर निकाय चुनाव-2025 को सकुशल संपन्न कराने को लेकर C.O नरेंद्रनगर, महोदय के नेतृत्व में देवप्रयाग एवं कीर्तिनगर में निकाला गया फ्लैग मार्च

आगामी नगर निकाय चुनाव- 2025 को सकुशल संपन्न कराये जाने को लेकर श्री आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक , टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में आज दिनांक 18.01.2025 को थाना देवप्रयाग एवं थाना कीर्तिनगर पुलिस द्वारा अपने अपने क्षेत्र में श्री सुरेन्द्र सिंह भंडारी ( पुलिस क्षेत्राधिकारी, नरेंद्रनगर) के नेतृत्व में श्री सूरजपाल सिंह रावत, तहसीलदार देवप्रयाग श्री मानवेन्द्र सिंह तहसीलदार कीर्तिनगर के साथ क्रमशः कस्बा देवप्रयाग व कीर्तिनगर में फ्लैग मार्च निकाला गया।

देवप्रयाग पुलिस द्वारा तहसील देवप्रयाग से फ्लैग मार्च को प्रारम्भ कर बीच बाजार, रघुनाथ मंदिर, संगम घाट, शांति बाजार होते हुए थाना देवप्रयाग पर फ्लैग मार्च का समापन किया गया।
जबकि कीर्तिनगर में भी कस्बा क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया।

उक्त फ्लैग मार्च के दौरान आमजन से कानून का पालन करते हुए पुलिस प्रशाशन के सहयोग से निर्भीक होकर मतदान करने, व संदिग्धों व्यक्तियों पर नजर रखने की अपील की गई।
फ्लैग मार्च में प्रभारी निरीक्षक कीर्तिनगर देवराज शर्मा, SSI कुंवर राम,थानाध्यक्ष देवप्रयाग श्री महिपाल सिंह रावत, महिला उप निरीक्षक हेमलता, उप निरीक्षक दीपक लिंगवाल, Add Si राकेश बिष्ट, Add Si योगेन्द्र शर्मा, Add Si महेंद्र सिंह राणा आदि अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Epostlive.com