टिहरी में भारतीय जनता पार्टी ने 46 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

टिहरी

भारतीय जनता पार्टी ने 46 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

टिहरी: भारतीय जनता पार्टी ने 46 वां स्थापना दिवस जिलेभर में धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा फहराया और संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
रविवार को भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष उदय रावत के नेतृत्व में भाजपाइयों ने मिष्ठान वितरण कर पार्टी पहनाया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। कहा कि पार्टी कार्यकर्ता 24 घंटे भाजपा को मजबूत करने के लिए तत्पर रहता है। विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा नित नए इतिहास लिख रही है। कहा कि पीएम मोदी ने भी गंगा, यमुना सहित हिमालय के संरक्षण के लिए कदम उठाने का आह्वान किया है। इस मौके पर पूर्व विधायक धन सिंह नेगी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, ब्लॉक प्रशासक सुनीता देवी, खेम सिंह चौहान, शीशराम थपलियाल, मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष तौफिक अहमद, पूर्व प्रमुख बेबी असवाल, रागनी भट्ट, गोविंद रावत, राजेंद्र डोभाल, जयेंद्र पंवार, नरेश नेगी, रामलाल नौटियाल, मुनेंद्र भट्ट, अजयपाल नेगी, दिनेश सेमवाल, सीपी चंद मौजूद थे।

Epostlive.com