चमोली में रोचक मुकाबला.. टॉस से जीते 23 वर्षीय नितिन बने प्रधान

उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव

चमोली में रोचक मुकाबला.. टॉस से जीते 23 वर्षीय नितिन बने प्रधान

उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के परिणाम घोषित किए जा रहे हैं. सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना के बाद जीत और हार के रुझान आने लगे हैं. इस बीच कुछ प्रत्याशी एक वोट से जीतकर चुनावी जंग जीत रहे हैं. लेकिन चमोली में ग्राम प्रधान के पद पर एक अलग चुनावी जंग लड़ी गई. जंग के अंत में 23 साल के युवा ने बाजी मारकर फैसला अपने कब्जे में किया. खास बात है कि जीत का फैसला वोट के बाद टॉस के जरिए हुआ.

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम सामने आ रहे हैं। इस बीच चमोली में प्रधान पद पर रोचक मुकाबला देखने को मिला। यहां दो प्रत्याशियों के बीच बराबर का मुकाबला हुआ। टॉस से प्रधान पद पर विजेता घोषित किया गया।
गोपेश्वर पीजी कॉलेज से एमए अर्थशाश्त्र की पढ़ाई कर रहे नितिन का चुनाव टॉस से हुआ। ग्राम पंचायत बणद्वारा में चार प्रत्याशी मैदान में थे। कुल 383 वोट पड़े। नितिन को 138 और रविन्द्र को 138 वोट मिले। पहले चरण की मतगणना में सुबह नौ बजे ही मामला टाई हो गया। फिर साढ़े 10 बजे टॉस किया गया, जिसमें नितिन विजय हुए।
वहीं नारायणबगड़ में ग्राम पंचायत कोट के प्रधान पद पर रजनी देवी और कुलदीप सिंह को 72-72 मत प्राप्त हुए। उसके बाद दोबारा मतगणना कराई गई। जिसमें रजनी देवी को 73 और कुलदीप सिंह को 72 मत मिले। इस तरह रजनी देवी एक वोट से चुनाव जीत गई।

Epostlive.com