टिहरी सू वि
“पर्यटन स्वरोजगार एवं होमस्टे योजनाओं हेतु अनुश्रवण समिति की बैठक 16 सितम्बर को”
“जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगी पर्यटन योजनाओं पर समीक्षा बैठक”
“लाभार्थियों के चयन हेतु समिति के समक्ष साक्षात्कार 16 सितम्बर को”
“उद्यमियों को मूल अभिलेख सहित समिति के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश”
वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना, दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होमस्टे) विकास योजना एवं ट्रैकिंग ट्रैक्शन सेंटर होम स्टे अनुदान योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में लाभार्थियों के चयन / योजनाओं के अनुमोदन हेतु जिला अनुश्रवण समिति की प्रथम चरण की बैठक दिनांक 16 सितम्बर, 2025 को समय 11 बजे जिला सभागार नई टिहरी में जिलाधिकारी, टिहरी गढवाल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल एस.एस. राणा ने समस्त सम्बन्धित उद्यमियों को दिनांक 16 सितम्बर, 2025 को प्रातः 10:30 बजे जिलाधिकारी कार्यालय, सभाकक्ष, नई टिहरी में साक्षात्कार हेतु समिति के समक्ष योजना से संबंधित समस्त मूल अभिलेखों सहित अनिवार्य रूप से उपस्थित होने को कहा है। उन्होंने कहा कि समिति के समक्ष साक्षात्कार में उपस्थित न हो पाने की दशा में आपके आवेदन पत्र पर विचार नहीं हो सकेगा।
