उत्तराखंड क्रांति दल राज्य की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। भाजपा- कोंग्रेस ने छलावा किया:- ऐरी।

टिहरी। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशीसिंह ऐरी अपने गढ़वाल मंडल दौरे के पहले दिन नई टिहरी पँहुचे। नई टिहरी पँहुचने पर उक्रांद कार्यकर्ताओ ने ऐरी का स्वागत किया। यंहा अध्यक्ष ऐरी ने जिला पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओ के साथ बैठक की ।उन्होंने सभी को 2022 चुनाव की तैयारियों में जुटने और संगठन को मजबूत करने को कहा। काशी सिंह ऐरी ने कहा कि उक्रांद राज्य की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बेरोजगारी भयानक रूप ले रही है। राज्य के युवा आज अपने को छला हुआ महसूस कर रहा है। युवाओं को रोजगार दिलाना उक्रांद की पहली प्राथमिकता है। आगामी चुनाव में बेरोजगारी मुख्य मुद्दा है। उन्होंने कहा कि राज्य में शक्त भू कानून की जरूरत है । ऐरी ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड को खत्म कर पूर्व व्यवस्था बहाल की जाय, मूलनिवास कट ऑफ डेट 1950 लागू किया जाय। ऐरी ने कहा कि टिहरी डैम से लोकल लोगों की आवाजाही के लिये 24 घण्टे छूट मिले। उन्होंने कहा कि उक्रांद ने इस राज्य का विचार दिया ,बनाया और अब उक्रांद ही इस राज्य को संवरेगा है। उक्रांद की बैठक में परिसम्पत्तियों का बंटवारा, सरकारी विभागों में खाली पदों को भरने, पन्तनगर विस्वविद्यालय को पूर्ववत रखने,उपनल या अन्य अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने ,आशा कार्यकत्रियों व भोजनमताओ को उचित मानदेय, राज्य में स्थापित कम्पनियो में राज्य के स्थानीयों युवाओं को 80प्रतिशत रोजगार, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाली, राज्य आंदोलनकारियो को सरकारी नौकरियों में 10 क्षेतिज आरक्षण , स्वास्थ्य विभाग के द्वारा हटाये गए संविदाकर्मियों की विभाग पुनः बहाली, आदि 22 राजनीतिक प्रस्ताव पारित किये।

Epostlive.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *