

हममें से हर एक व्यक्ति चाहता है की उसका दिन अच्छा बीते। उसका पूरा दिन आरामदायक और खुशनुमा हो। एक सफल और खुशहाल जीवन के लिए यह बहुत जरूरी है कि आपका हर एक दिन बेहतरीन हो, आपका हर एक दिन खुशनुमा और शानदार गुजरे। लेकिन दोस्तों, यह तभी सम्भव है जब आपके दिन की शुरुआत (Din ki Shuruat) अच्छी होगी, आपके सुबह की शुरुआत अच्छी होगी। जब आपके दिन की एक बेहतरीन शुरुआत होती है, तो आपका पूरा दिन भी बहुत अच्छे से बीतता है। आप ज्यादा खुश रहते हैं और ज्यादा एनर्जेटिक और कॉन्फिडेंट महसूस करते हैं।
दिन की शुरुआत कैसे करें? जानें 15 बेहतरीन टिप्स |
1. दिन की अच्छी शुरुआत के लिए हर दिन पर्याप्त और गहरी नींद लें।
दिन की अच्छी शुरूआत करने के लिए सबसे जरूरी है कि आप हर दिन अच्छी नींद लें। बिना पर्याप्त नींद के आप सुबह की अच्छी शुरूआत नहीं कर सकते हैं। यदि आपकी नींद पूरी नहीं होती तो आपका पुरा दिन थकाऊ हो सकता है। आप आलस का अनुभव करेंगे।
इसलिए एक बेहतरीन Din ki Shuruat के लिए जरुरी है की आप अपने आयु और काम के अनुसार 7-9 घंटे की नींद अपने लिए सुनिश्चित कर लें। ऐसा इसलिए कि सुबह जब आपका अलार्म बजे तो उस समय आपकी नींद पूरी हो चुकी हो।
2. कल का प्लान आज सोने से पहले ही बना लें।

दिन अच्छा होने का मतलब है कि आपके दिन का पूरा कंट्रोल आपके हाथ में है। जिससे आप पूरे दिन को मनचाहे तरीके से बिता पाएं।
3. सुबह जल्दी उठें।
आज कल लगभग हर किसी की देर से उठने की आदत है। ऐसे में अगर आप सुबह जल्दी उठते हैं तो आपको एक सुकून भरा माहौल मिलेगा।
4. सुबह उठने के बाद क्या करें?
सुबह उठने के बाद शांत मन से दिन का स्वागत करें, और ईश्वर को धन्यवाद दें, : उन्होंने आपको एक और नया और सुनहरा दिन देखने का मौका दिया है।
5. खुद से पूंछे “मैं इस दिन को कैसे अद्भुत बना सकता हूँ?”
यह बहुत ही साधारण सा सवाल है। लेकिन यह जितना सिपंल है उससे कहीं अधिक शक्तिशाली है।
6. सोचिए, आपको किससे खुशी मिलती है।
आपके विचार ही हमारी भावनाओं को जन्म देते हैं। आप जैसे विचार मन में लाएंगे, आपकी भावनाएं भी वैसी ही होंगी।
7. गुनगुना पानी पिएं।
नींद के दौरान हम सब बिलकुल भी पानी नहीं पीते हैं। लम्बे अन्तराल के बाद सुबह उठने पर आपका शरीर डी-हाईड्रेट हो जाता है। इस कमी को पूरा करने के लिए पानी की अतिआवश्यकता होती है। इसलिए सुबह उठने के बाद एक से दो गिलास पानी जरूर पियें।
8. सूर्य की खिलती किरणों को देखें।
सुबह के समय उगते सूरज की किरणें बहुत ही मनमोहक होती हैं। इन्हें देखने से आपको पॉजिटिव एनर्जी मिलेगी।
9. व्यायाम या योगासन करें।
व्यायाम हमारे तन और मन दोनों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। सुबह उठकर व्यायाम करना एक अच्छे दिन की शुरुआत करने के लिए बेहद जरूरी है।
10. सुबह के समय ध्यान/मेडिटेशन करें।
शांत मन के साथ दिन की शुरुआत करने के लिए ध्यान और प्राणायाम करना एक अच्छी आदत है। क्योंकि हम सब हर पल किसी न किसी विचार में खोए रहते हैं। पूरे दिन मन में असंख्य विचार हमारे दिमाग में चलते रहते है, कुछ जरूरी होते तो कुछ बिना काम के।
11. दिन की शुरुआत में प्रेरणादायक किताबें पढ़े।
दिन की शुरुआत पॉजिटिव विचारों के साथ करना हमेशा अच्छा रहता है। इससे न केवल आप सकारात्मक बने रहते हैं, बल्कि आपका मोटिवेशन भी हाई रहता है। 12. सुबह के समय मोबाइल फोन से दुर रहें।
12. सुबह के समय मोबाइल फोन से दुर रहें।
अगर आप अपने दिन की शुरुआत बेहतरीन तरीके से करना चाहते हैं, तो आपको एक आदत है जो हमेशा के लिए छोड़नी होगी : और वह है सुबह उठते ही मोबाइल फोन चेक करना। जी हां दोस्तों, यह एक ऐसी आदत है जो आपको नेगेटिविटी से भर देती है। यह आदत आपको छोटी खुशी देकर आपकी बड़ी खुशियों से आपको दूर कर देती है।
13. अपने आस-पास की जगह को साफ करें
दिन की शुरूआत से ही अगर आप अपने माइंड को ऑर्गनाइज करना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने कमरे को व्यवस्थित कीजिये।
14. सुबह का स्नान भी जरुरी है।
नहाना स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा तो होता ही है। यह आपको फ्रेस फील कराता है। लेकिन यदि आप सुबह जल्दी स्नान करते हैं तो एक प्रोडक्टिव दिन की शुरुआत में नहाने की गुणवत्ता और बढ़ जाती है।
15. सुबह का पौस्टिक नाश्ता कभी न भूलें
सुबह का नाश्ता हमारे शरीर और दिमाग के लिए बहुत ही फायदेमंद होता हैं। लेकिन ऐसा नहीं कि आप नास्ते में कुछ भी खाएं।