दुःखद: राज्य मंत्री ज्ञान सिंह नेगी का निधन , मुख्यमंत्री ने जताया शोक

ऋषिकेश। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उत्तराखंड सरकार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष दायित्वधारी राज्यमंत्री ज्ञान सिंह नेगी का मंगलवार की सुबह ऋषिकेश में निधन हो गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने उनके निधन पर शोक जताया है।

आज मंगलवार सुबह जब ऋषिकेश के नेहरू मार्ग ऋषिलोक कॉलोनी स्थित आवास में उनकी अचानक तबियत बिगड़ी तो आनन फानन में उन्हें हिमालयन हॉस्पिटल जॉली ग्रांट ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। तब से वह घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। बीती एक सितंबर को उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। नेगी के निधन पर तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक जताया है।

Epostlive.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *