
उत्तराखंड
गोवर्धन पूजा यानी अन्नकूट का पर्व आज (बुधवार) को मनाया जा रहा है। लोगों ने मंदिर और घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन बनाकर पूजा की। साथ ही भगवान कृष्ण को 56 भोग लगाकर आराधना की। वहीं गौ सदनों में भी गोवंश की पूजा हुई और अन्न ग्रहण कराया गया। वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को प्रकृति व पशुधन को समर्पित पावन पर्व गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सीएम धामी ने भी गोवर्धन के अवसर पर गौ माता की पूजा अर्चना की। उन्होंने ट्वीटर पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘आज गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर सनातन संस्कृति एवं समस्त मानव जाति के लिए पूजनीय गौ माता का पूजन किया। आइए हम सभी प्रकृति हितैषी, पशुधन प्रेम एवं पर्यावरण संरक्षण की परंपराओं के संवर्धन हेतु संकल्पित हों।’