India शब्द को संविधान से हटाए जाने को लेकर आक्रोशित कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा का पुतला

टिहरी

आज जिला मुख्यालय नई टिहरी में कांग्रेस जनों द्वारा सहर कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप पंवार के नेतृत्व में भाजपा के राज्यसभा सांसद नरेश बंसल द्वारा दिए गए उस बयान से की, भारत के संविधान से इंडिया शब्द को हटाना चाहिए। विरोध प्रतिक्रिया स्वरूप कांग्रेसियों द्वारा विरोध प्रदर्शन कर भाजपा सांसद नरेश बंसल का पुतला फूंका।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि जिनको इंडिया शब्द से ज्यादा नफरत है ऐसे लोगों को भारत छोड़कर पाकिस्तान चला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के द्वारा डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया ,मेक इन इंडिया, शाइनिंग इंडिया ,जैसे नारों के बारे में जो भाजपा के द्वारा देश में दिए गए उसके बारे में भाजपा को क्या कहना है भाजपा का दोगला चरित्र आज जनमानस के सामने आ गया है।

शहर कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पवार ने कहा कि कांग्रेस और सहयोगी दलों द्वारा इंडिया नाम से गठबंधन बनाया गया तब से भाजपा की रातों की नींद उड़ी हुई है भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने उजागर हो चुका है भाजपा देश के अंदर अराजकता और नफरत फ़ैलाने का काम करती है ।यही लोग संविधान और लोकतंत्र को भी खत्म कर देना चाहते हैं ।

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष आशा रावत ने कहा कि भारत का जनमानस भाजपा के मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगा। भाजपा की नफरत हारेगी,मोहब्बत जीतेगी।। ‌
कर्नाटक में हुई विपक्षी दलों की बैठक व विपक्षी एकता एवं गठबंधन को इंडिया नाम दिए जाने से भाजपा बुरी तरह से घबराई और बौखलाई हुई है।

विरोध प्रदर्शन करने वालों में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप पंवार , कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सूरज राणा , पूर्व प्रमुख व प्रदेश महा सचिव विजय गुनसोला , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चम्बा के अध्यक्ष साब सिंह सजवाण , ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मान सिंह रौतेला , वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और अधिवक्ता ज्योति भट्ट , वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अधिवक्ता आनंद सिंह बेलवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता सोहन सिंह रावत ,पूर्व शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल , महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशी रावत ,महिला कांग्रेस की प्रदेश मंत्री दर्शनी रावत ,बुद्धि जीवी प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष ममता उनियाल ,ळष्मी रावत ,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष खुशीलाल,युवा नेता लखबीर सिंह चौहान ,नवीन सेमवाल ,बलवीर कोहली निहाल सिंह नेगी किशोर मदरवाल ,शंभू भंडारी , हिमांशु रावत असद आलम , धनवीर कलूडा , राजू शर्मा , घनश्याम सिंह पवार आदि कांग्रेस जन सम्मिलित हुए।

Epostlive.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *