जनपदीय पुलिस अधिकारियों, थानाध्यक्षों व विवेचकों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी कर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल ने दिये आवश्यक दिशा निर्देश

टिहरी
जनपदीय पुलिस अधिकारियों, थानाध्यक्षों व विवेचकों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी कर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल ने दिये आवश्यक दिशा निर्देश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल श्री नवनीत सिंह ने पुलिस लाइन चंबा में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों व विवेचकों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी करते हुए निम्नानुसार आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गयेः-

सभी थाना प्रभारियों व शाखा प्रभारियों से उनके अधीनस्थ कार्मिकों की समस्याओं का विवरण जाना गया।
पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड महोदय की अपेक्षा के क्रम में सकारात्मक दृष्टिकोण एवं मनोभाव के साथ एक टीम के रुप में कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।
थानावार लम्बित अपराधों की समीक्षा करते हुए विवेचकवार आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
सी0एम0 हैल्पलाइन पोर्टल सहित अन्य सभी पोर्टलों को प्रति दिवस चेक करते हुए शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये गये।
धरातल पर कार्य कर रहे पुलिस कार्मिकों के अन्दर प्रो-एक्टिव पुलिसिंग की भावना जागृत किये जाने व धैर्य एवं विवेक से कार्य करने के निर्देश दिये गये।
आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत एण्टी सोशल एलिमेंट्स की निगरानी करने, प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही पर विशेष ध्यान दिये जाने के निर्देश दिये गये।
सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गये कि जमानत अथवा पेरोल पर आये अभियुक्तों की निगरानी और उनकी गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी जाये।
सड़क दुर्घटना सम्भावित क्षेत्रों का चिन्हीकरण करते हुए रिपोर्ट समय से प्रेषित करते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस कार्मिकों की तैनाती करने के निर्देश दिये गये।
मोटर वाहन अधिनियम के तहत प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु पूर्व में दिये गये निर्देशों व प्रचलित अभियानों पर सार्थक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियानों के तहत सभी थाना प्रभारियों को ज्यादा से ज्यादा कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
जनपद के सभी थाना प्रभारियों को पेंडिंग शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
SSP महोदय द्वारा M.V Act, Excise Act एवं पुलिस एक्ट के चालान बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया।

मासिक अपराध गोष्ठी में श्रीमती ओसिन जोशी CO टिहरी, श्री सुरेंद्र प्रसाद बलूनी (C.O चम्बा/ट्रैफिक), श्रीमती अस्मिता मंमगांई CO नरेन्द्र नगर, एवं जनपद मुख्यालय के समस्थ थाना प्रभारी/ शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

Epostlive.com