
घनसाली:
भिलंगना ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय लैणी हिंदाव में कार्यरत शिक्षक हृदय राम अंथवाल का आकस्मिक निधन, क्षेत्र मे शोक की लहर
विद्यालयी शिक्षा विभाग से एक दुखद और बुरी खबर सामने आई है। टिहरी गढ़वाल जिले के भिलंगना ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय लैणी हिंदाव में कार्यरत शिक्षक हृदय राम अंथवाल का आकस्मिक निधन हो गया है। क्षेत्र के साथ शिक्षा जगत के लिए अपूर्णनीय क्षति है. शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें वर्ष 2022 में शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनके असमय निधन से उनके परिजन जहां सदमे में है वही जनपद के शिक्षकों में शोक की लहर व्याप्त हुई है।
शिक्षक हृदयराम अंथवाल मूल रूप से ग्यारह गांव पट्टी के अंथवाल गांव के निवासी थे और भिलंगना क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय लैणी हिंदाव में सहायक अध्यापक के रूप में वर्ष 2009 में उनकी नियुक्ति हुई थी। वह पिछले कई वर्षों से अपने शैक्षिक नवाचारों के लिए जाने जाते थे। विन्रम स्वभाव के धनी एवं शिक्षा के तेज पुंज थे. एक समय पर बंद होने की कगार पर पहुंच चुके उनके विद्यालय को उन्होंने अपने शैक्षिक नवाचारों से राज्य भर में एक नई पहचान दिलाई थी। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2022 में शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार से भी सम्मानित किया था।