
उत्तराखंड, अल्मोड़ा
अनियंत्रित होकर खाई में गिरी एंबुलेंस,एक की मौत तीन घायल
दिल्ली से शव लेकर लमगड़ा की ओर जा रही एक एम्बुलेंस खाई में गिर गयी। हादसे में एम्बुलेंस चालक समेत चार लोग घायल हो गए। जिसमें एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गयी। एक महिला व चालक का बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है। एक अन्य महिला को हल्की चोट होने के चलते उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां पर दिल्ली से शव लेकर बमणस्वाल जा रही एंबुलेंस सड़क धंसने के कारण गहरी खाई में जा गिरी जिसके चलते एंबुलेंस में सवार दिल्ली के निवासी एक युवक की जिंदगी चली गई। जबकि एंबुलेंस में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताते चले अक्सर पहाड़ी इलाकों में इस तरह के हादसे घटित होना एक आम बात हो गई है। जिसमें न जाने अभी तक कितने लोगों ने अपनी जिंदगियां गंवा दी है।
खाई में गिरी एंबुलेंस
जानकारी के अनुसार पुलिस के मुताबिक मृतक भुवन चंद्र उप्रेती पुत्र केशव दत्त उप्रेती, निवासी ग्राम बमणस्वाल का शव एंबुलेंस संख्या टी-0125-एचआर-3279 से शुक्रवार को दिल्ली से उनके गांव ले जाया जा रहा था। एंबुलेंस में मृतक की पत्नी गंगा उप्रेती, उमा तिवारी निवासी दिल्ली, चालक सुनील निवासी बदरपुर नई दिल्ली और विनोद भट्ट, निवासी लाडो सराय दिल्ली, मूल निवासी गेठिया, जिला नैनीताल सवार थे। एंबुलेंस लमगड़ा से बमणस्वाल के कुछ दूरी पहले अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
जैसे ही इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो उन्होंने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी । मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने एंबुलेंस में सवार लोगों का रेस्क्यू किया। जिसमे गंगा उप्रेती पत्नी स्व. भुवन चंद्र उप्रेती ,50 वर्षीय विनोद भट्ट पुत्र देवी दत्त भट्ट निवासी लाडो सराय दिल्ली गम्भीर रूप से घायल हो गए। जबकि उमा तिवारी पत्नी कैलाश तिवारी को हल्की चोटे आई वहीं चालक सुनील पुत्र भगवान दास निवासी बदरपुर सुरक्षित है। वहीं सभी घायलो को प्राथमिक उपचार के बाद अल्मोड़ा रेफर किया गया जहां पर गंभीर रूप से घायल विनोद भट्ट ने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से मृतक के परिजन सदमे में है। वहीं पूरे क्षेत्र में इस घटना के बाद से हड़कंप मचा हुआ है।