कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को बड़ा झटका, पार्टी ने छीने सभी पद।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से बड़ी खबर आ रही है। पार्टी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को बड़ा झटका दे दिया है। कांग्रेस ने उपाध्याय को पार्टी के तमाम पदों से हटा दिया है। जिसका आदेश जारी कर दिया गया है।
प्रभारी देवेंद्र यादव ने पत्र लिखते हुए कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस को सत्ता में लाना चाहती है और बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस लड़ाई लड़ रही है और इस लड़ाई को आप कमजोर कर रहे हैं इसलिए अगले आदेश तक आपको तमाम पदों से हटाया जाता है।
बता दें पिछले दिनों किशोर उपाध्याय बीजेपी नेताओं से मिलते हुए पाए गए थे। जिसके बाद से कांग्रेस में उनके खिलाफ खासी नाराज नजर आ रही थी। अब चुनाव से ऐन वक्त पहले पार्टी के इस बड़े फैसले से उत्तराखंड की सियासत में भूचाल आ गया है।

Epostlive.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *