राज्य में कृषि उपज बढ़ाएंगे, चकबंदी लागू करेंगे, पलायन पर विराम लगाएंगे- कृषि मंत्री गणेश जोशी।

टिहरी। कृषि एवम सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में कृषि उपज बढ़ने पर जोर दिया जा रहा है, जिससे किसानों की आमदनी में इजाफा होगा और पलायन पर विराम लग पाएगा। उन्होंने विकासखंड चम्बा में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के अनुसार किसान और मातृशक्ति को आत्म निर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि पहाड़ के उत्पादों की पूरे देश में डिमांड है और राज्य सरकार द्वारा मोटे अनाज पर फोकस किया जा रहा है। मंत्री जोशी ने कहा कि प्रदेश में पहले स्वैच्छिक चकबंदी औऱ फिर चेकबन्दी लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि किसान प्रोत्साहन सम्मान निधि के तहत किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कार्य कर रही है, इससे पलायन भी रुकेगा। बैठक में डीडीओ सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद टिहरी में मनरेगा के तहत एक लाख 60 हजार 635 जॉब कार्ड धारक हैं, जिनमें से एक लाख 32 हज़ार 977 एक्टिव हैं। उन्होंने बताया कि कृषि, उद्यान, मत्स्य विभाग के साथ कन्वर्जेन्स में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने मेरा गांव मेरी सड़क योजना, अमृत सरोवर योजना, फोकस वर्क आजीविका संवर्धन व जल संरक्षण के तहत किये जा यह कार्यों के जानकरी दी। उन्होंने जनपद में मनरेगा के तहत किये जा रहे हर्बल, एरोमेटिक, मेडिसिन प्लांटटेशन, मोरिंगा प्लांटेशन, रोजमेरी आदि की भी जानकारी दी।

Epostlive.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *