सीएम की घोषणा: मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना प्रदेश में जल्द शुरू होगी

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मत्स्य पालन क्षेत्र में स्वरोजगार बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना शुरू करने की घोषणा की। इसके अलावा मत्स्य पालकों को बाजार की सुविधा उपलब्ध करानेके लिए गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र में एक-एक मत्स्य मंडी खोलने की भी बात कही। मत्स्य व्यवसाय के लिए बिजली की दरें कृषि की तर्ज पर निर्धारित की जाएंगी।सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में राष्ट्रीय मत्स्य पालन दिवस पर हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मत्स्य निदेशालय बड़ासी ग्रांट में 2.53 करोड़ की लागत से मत्स्य प्रसंस्करण यूनिट का शिलान्यास किया। सीएम ने विभाग की ओर से मत्स्य उत्पादन पर लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत लाभार्थियों को मोटरसाइकिल और आइस बॉक्स भेंट किए। जनपद ऊधमसिंहनगर व हरिद्वार जिले में मत्स्य पालन के लिए ग्राम समाज के तालाबों के पट्टों का आवंटन और मत्स्य पालन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले 26 मत्स्य पालकों को सम्मानित किया।सीएम ने मैदानी क्षेत्रों के साथ पर्वतीय क्षेत्र में मत्स्य उत्पादन बढ़ने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यह स्वरोजगार के लिए एक नई उम्मीद है। 

पशुपालन एवं मत्स्य विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि राज्य में मत्स्य पालन की काफी संभावनाएं हैं। वर्तमान में 11 हजार लोग प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से मत्स्य पालन से जुड़े हैं।

 ऊधमसिंह नगर से विशुका मंडल, सुवर्णा प्रमाणिक, पौड़ी जिले से वीरेंद्र नेगी, जगत सिंह, अरविंद नेगी, बागेश्वर से दलीप सिंह व दरबान सिंह, नैनीताल से अनुज चतुर्वेदी, मनमोहन, रुद्रप्रयाग से कुंवर सिंह, कमल सिंह, चंपावत से नारायण सिंह, रामलाल, देहरादून से संदीप कपूर, सुभाष क्षेत्री, अल्मोड़ा से बालम सिंह, सुनील सिंह, चमोली से पृथ्वीराज सिंह, मोहन सिंह, उत्तरकाशी से कपिल रावत, जयपाल सिंह, टिहरी से सुभाष रावत, सुंदर लाल, पिथौरागढ़ से दीप गर्ब्याल, भूपेंद्र सिंह, हरिद्वार से बालेश देवी, मत्स्य जीवी सहकारी समिति भिस्तीपुर को मत्स्य उत्पादन में बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।

Epostlive.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *