आज का इतिहास : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 31 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

31 जुलाई 1880 को प्रसिद्ध हिंदी कहानीकार और उपन्यास लेखक प्रेमचंद का जन्म हुआ था.

और इसी तारीख को 1658 में औरंगजेब ने खुद को मुगल सम्राट घोषित किया था. आज ही के दिन 1924 में मद्रास प्रेसीडेंसी क्लब ने रेडियो प्रसारण आयोजित करने का बीड़ा उठाया था. 1933 में आज के दिन महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम छोड़ा था. 1940 में स्वतंत्रता सेनानी उधम सिंह का निधन हुआ था. वहीं आज ही के दिन 1948 में कोलकाता में पहली राज्य परिवहन सेवा की स्थापना हुई थी. 1980, 31 जुलाई के दिन हिंदी फिल्मों के महान प्लेबैक सिंगर मोहम्मद रफी का निधन हुआ था. इसके अलावा 1993 में भारत के पहले तैरती समुद्री संग्रहालय का कोलकाता में उद्घाटन किया गया था. वहीं पिछले साल 31 जुलाई को भारतीय ट्रैक एंड फील्ड एथलीट मान कौर का निधन हुआ था.

31 जुलाई 1995 को भारत में मोबाइल फोन से पहली बार दो लोगों ने बात की थी। कोलकाता की रॉयटर बिल्डिंग से ये फोन लगाया गया था। मोबाइल से कॉल लगाने वाले थे पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ज्योति बसु।देश में मोबाइल टेक्नोलॉजी पर काम 1980 में शुरू हुआ। जब बीके मोदी ने मोदी कॉर्प नाम से एक कंपनी की स्थापना की। ये कंपनी टेलिकॉम, फाइनेंस, एंटरटेनमेंट और टेक्नोलॉजी से जुड़ा कामकाज देखती थी। यही कंपनी आगे चलकर स्पाइस ग्लोबल बनी।

90 के दशक में नोकिया इस तरह के कीपैड फोन बनाने वाली दुनिया की सबसे प्रसिद्ध कंपनी थी।

31 जुलाई के दिन का देश के स्वतंत्रता संग्राम में खास महत्व है। दरअसल दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद महात्मा गांधी ने गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती नदी के किनारे अपना आश्रम बनाया और यहां जीवन के कुछ नए प्रयोग किए जैसे खेती, पशु पालन और खादी। इसी आश्रम से महात्मा गांधी ने देश के स्वतंत्रता संग्राम का ताना बाना बुनना शुरू किया। गांधी जी ने अंग्रेज हुकूमत के खिलाफ कई जन आंदोलनों का नेतृत्व किया और साबरमती आश्रम सत्याग्रह और डांडी मार्च जैसे आंदोलनों का साक्षी रहा। गांधी जी ने हालांकि 31 जुलाई 1933 को साबरमती आश्रम छोड़ दिया, लेकिन उनकी यादों को आज भी इस आश्रम में सहेजकर रखा गया है। देश दुनिया के इतिहास में 31 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है…

1658: औरंगजेब ने स्वयं को मुगल सम्राट घोषित किया।

1865: ऑस्ट्रेलिया में दक्षिण पूर्व क्लीव्सलैंड ग्रैडचेस्टर शहर में विश्व की पहली छोटी रेल लाइन शुरू।

1880: प्रसिद्ध हिन्दी कहानीकार और उपन्यासकार प्रेमचंद का जन्म।

1924: मद्रास प्रेसिडेंसी क्लब ने रेडियो प्रसारण संचालित करने का बीड़ा उठाया।

1933: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम छोड़ा।

1940: स्वतंत्रता सेनानी ऊधम सिंह का निधन।

1948: भारत में कलकत्ता में पहली राज्य परिवहन सेवा की स्थापना।

1980: हिंदी फिल्मों के महान पार्श्व गायक मोहम्मद रफी का निधन।

1982: सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

1992: नेपाल की राजधानी काठमांडू में थाइलैंड का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 113 लोगों की मौत।

1993: भारत के पहले तैरते हुए समुद्री संग्रहालय का कलकत्ता (अब कोलकाता) में उद्घाटन।

2006: फिदेल कास्त्रो ने अपने भाई को सत्ता सौंपी थी ।

2006: श्रीलंका में युद्ध विराम समझौता समाप्त, एलटीटीई के साथ संघर्ष में 50 लोग मारे गए।

2007: भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर सुधीर पारिख को पाल हैरिस अवार्ड प्रदान किया गया।

2010: पाकिस्तान में बाढ़ से 900 लोगों की मौत।

Epostlive.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *