देहरादून में 101 फीट लंबे तिरंगे के साथ आप कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आह्वान पर देहरादून में आप कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान 101 फीट लंबा तिरंगा आकर्षण का केंद्र रहा। यात्रा सुबह 11 बजे अंबेडकर पार्क से शुरू हुई। इस दौरान यात्रा घंटाघर से होते हुए एस्ले हॉल, सुभाष चौक ,लैंसडाउन चौक पहुंची। इसके बाद वापस घंटा घर पर ही समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में आप पार्टी के समस्त पधाधिकारी और कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि तिरंगा भारत का मान है, सम्मान है और स्वाभिमान है। तिरंगे का सम्मान करना हर भारतवासी का परम कर्तव्य है। कहा कि, अरविंद केजरीवाल ने आवाहन किया है कि, आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर हर आदमी के हाथों में तिरंगा होना चाहिए। आम आदमी पार्टी के गढ़वाल मीडिया प्रभारी रविंद्र आनंद ने कहा कि तिरंगा लेकर चलना अपने आप में एक सुखद एहसास है। तिरंगा हमारे देश की आन बान और शान है और तिरंगे का सम्मान करना हम सब का कर्तव्य है।आनन्द ने कहा कि दिल्ली में विश्व का सबसे बड़ा तिरंगा आम आदमी पार्टी ने फहराया है, उसी तर्ज पर उत्तराखंड में भी आम आदमी पार्टी 101 फीट लंबा तिरंगा लेकर भाईचारा और एकता का संदेश देना चाहती है। उन्होंने कहा कि हमारा देश अनेकता में एकता का देश है। हम सब का यही प्रयास होना चाहिए कि चाहे कुछ भी हो हम तिरंगे के सम्मान में कभी भी कमी नहीं आने देंगे।यात्रा के दौरान आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजपुर रोड से गुजर रहे कई लोगों को तिरंगे भी वितरित किए और सभी को अपने घरों में झंडा फहराने के लिए प्रेरित भी किया।

Epostlive.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *