
उत्तराखंड
उत्तराखंड में चार दिन आज मौसम साफ हुआ। सुबह से ही प्रदेश से सभी जिलों में धूप खिली है। वहीं, यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में रातभर मूसलाधार बारिश के कारण यमुना नदी, गाड़ गदेरे उफान पर हैं। यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह बंद होने से श्रद्धालुओं के वाहन जगह-जगह रुके हुए हैं। गंगोत्री हाईवे हेल्गू गाड़ के पास लगातार पत्थर गिरने के कारण बंद है। बीआरओ द्वारा उक्त स्थान पर मार्ग सुचारू करने के प्रयास कर रही है।

यमुनोत्री हाईवे पर देर रात अगलाड़ पुल से पहले मसूरी बैंड के पास मलबा आ गया। जिससे नेशनल हाईवे बंद होने से लोग परेशान हैं। रात से लोग हाईवे में फंसे हैं। हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लगी है। देहरादून, यमुना घाटी, जौनपुर, नैनबाग, नौगांव, बड़कोट जाने वाले यात्री रास्ता खुलने का इंतजार कर रहे हैं। उधर, बदरीनाथ हाईवे देवप्रयाग और तीनधारा के बीच पंत गांव और शिवमूर्ति में मलबा आने से अवरुद्ध है। रविवार रात को श्रीनगर और देवप्रयाग क्षेत्र में तेज बारिश हुई थी। जिसके चलते सड़क पर मलबा आ गया।