दशहरा महोत्सव:-परेड ग्राउंड में जलेगा 65 फीट के रावण का पुतला, ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट

उत्तराखंड

देहरादून के परेड ग्राउंड पर पांच अक्तूबर को दशहरे का आयोजन भव्य बनाने के लिए दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी ने पूरी ताकत झोंक दी है। कोरोना के चलते करीब दो साल बाद आयोजित होने वाले 75वें दशहरा महोत्सव में रावण का पुतला 65 फीट ऊंचा बनाया गया है। इसके अलावा कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों को भी भव्य रूप प्रदान करने के साथ पिछली बार से कुछ ऊंचा बनाया जा रहा है।कुंभकर्ण का पुतला 60 फीट तो मेघनाथ के पुतले की ऊंचाई 55 फीट होगी। इस बाबत दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी के प्रधान संतोख नागपाल ने बताया कि चार अक्तूबर को तीनों (रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण) पुतले मैदान में खड़े कर दिए जाएंगे। बताया कि पुतलों के लिए कपड़े मुंबई से मंगवाए गए हैं। हरियाणा के महेंद्रगढ़ से 35 कारीगर पुतले तैयार करने के लिए आए हैं। पांच अक्तूबर को पांच बजे मछली बाजार काली मंदिर से शोभायात्रा परेड ग्राउंड पहुंचेगी। छह बजे लंका दहन किया जाएगा और छह बजकर पांच मिनट पर रावण के पुतले को आग लगाई जाएगी।

दशहरा के आयोजन को लेकर शहर के कई रूट पांच अक्तूबर तक बदले रहेंगे। पांच अक्तूबर को परेड ग्राउंड में बड़ा आयोजन होना है। इसके लिए दोपहर दो बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। इसके अलावा कई रूट पर शोभायात्राएं भी निकाली जानी हैं। इसके मद्देनजर भी कई मार्ग पर बैरियर और डायवर्जन व्यवस्था को लागू किया जाएगा। एसपी ट्रैफिक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने जनता से भी वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की गई है। ताकि, यातायात और कानून व्यवस्था को बनाए रखा जा सके। 

Epostlive.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *