55 लोगों की टीम दो पर्वतारोहियों की तलाश में जुटी, गोमुख ट्रेक पर गया युवक भी लापता

टिहरी

हिमस्खलन हादसे में लापता दो प्रशिक्षु पर्वतारोहियों की जीपीआर (ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार) से तलाश शुुरू कर दी गई है। अभियान के लिए निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट भी घटना स्थल पहुंचे।  करीब 55 लोगों की टीम अभियान में जुटी है। दोनों की तलाश के लिए निम ने तकनीकी मदद लेते हुए बंगलूरू से ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडास मंगवाया था। निम के रजिस्टार विशाल रंजन ने बताया कि सर्च अभियान के लिए निम के प्रधानाचार्य कर्नल बिष्ट भी मौके पर पहुंचे हैं। वहीं गोमुख ट्रेक पर लापता युवक का छह दिन बाद भी पता नहीं चल पाया है। युवक गंगोत्री से गोमुख के लिए निकला था। युवक की तलाश में एसडीआरएफ, पुलिस व वन विभाग की टीम लगी हुई है। बीते 21 अक्तूबर को दिल्ली निवासी नवीन व अमन गंगोत्री से गोमुख के लिए निकले थे। दोनों गंगोत्री 20 अक्तूबर की शाम को पहुंचे थे। अमन गंगोत्री से करीब पांच किमी आगे जाने के बाद तबियत खराब होने पर लौट आया लेकिन नवीन गोमुख के लिए निकल गया और अब तक नहीं लौटा।गंगोत्री में नवीन का इंतजार कर रहे उसके साथी अमन ने बीते 23 अक्तूबर को वन विभाग को नवीन के नहीं लौटने की सूचना दी। अमन ने बताया कि 22 अक्तूबर तक उसने नवीन का इंतजार किया लेकिन वह नहीं लौटा।वन विभाग की सूचना पर बीते मंगलवार से पुलिस, एसडीआरएफ व वन विभाग की टीम नवीन की तलाश में जुटी हुई है। एसडीआरएफ निरीक्षक जगदंबा प्रसाद ने बताया कि टीम ने तपोवन तक सर्च अभियान चलाया लेकिन नवीन का पता नहीं चला है। 

Epostlive.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *