टिहरी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध शराब की बिक्री व मादक पदार्थ के तस्करी की रोक थाम हेतु चलाया गया है विशेष अभियान

टिहरी

मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक प्रदेश को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद टिहरी में श्री नवनीत सिंह भुल्लर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अवैध शराब की बिक्री व मादक पदार्थ के तस्करी की रोक थाम हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया है जिसमें सभी थानाध्यक्षों को अवैध नशे के विरुद्द सख्त कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है उपरोक्त आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 05.01.2023 को थाना थाना मुनिकीरेती पुलिस द्वारा गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम कटिया को जाने वाले रास्ते पर शिवपुरी से समय करीब 15:30 बजे थाना मुनी की रेती पुलिस टीम द्वारा दो अभियुक्तों राजवीर वा दीवान सिंह को कुल- 186 ग्राम चरस अवैध के साथ गिरफ्तार किया गया , जिस सम्बन्ध में थाना मुनी की रेती पर मु0अ0सं0 -02/2023 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्टमु0अ0सं0 -03/2023 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया गिरफ्तार शुदा आभि0गण को आवश्यक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पूछताछ का विवरण – अभियुक्त गणों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हम यह माल चरस ऊपर पहाड़ के गांव से आने वाले लड़कों से लेते हैं व यहां पर रेलवे कंपनी में काम करने वाले ड्राइवर व पर्यटक जो नशे के आदी हैं उनको बेचते हैं जिस कच्चे लालच में आकर हम यह गलती कर बैठे। अभियुक्त गणों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है। बरामदगी माल कुल 186 ग्राम चरस (अनुमानित कीमत 25000 रुपये) नाम पता अभियुक्त-

  1. राजवीर सिंह पुत्र मुकंद सिंह निवासी ग्राम बड़ी थाना मुनिकीरेती टिहरी गढ़वाल उम्र 37 वर्ष बरामद की 96 ग्राम चरस
  2. दीवान सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम ढोकला थाना नरेंद्र नगर टेहरी गढ़वाल बरामदगी 90 ग्राम चरस पुलिस टीम-
    श्री रविंद्र कुमार चमोली क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर महोदय
    1- रितेश शाह प्रभारी निरीक्षक मुनी की रेती जनपद टिहरी गढ़वाल।
    2- राजेश बिष्ट वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना मुनिकीरेती जनपद टि0ग0।
    3- उप निरीक्षक प्रदीप रावत थाना मुनिकीरेती
    4-कां0 367 कौशल राठौर थाना मुनिकीरेती
    5- काo 24 अजीत थाना मुनिकीरेती
    6- काo 219 रामचंद्र थाना मुनिकीरेती
Epostlive.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *