टिहरी : चंबा और थत्यूड में अवैध शराब के साथ अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

टिहरी :

54 पव्वे अग्रेजी शराब अवैध मार्का SOULMATE BLU के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद टिहरी गढ़वाल में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अवैध शराब की बिक्री व मादक पदार्थ के तस्करी की रोकथाम हेतु जनपद में विशेष अभियान चलाया गया है। उपरोक्त आदेश के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी टिहरी महोदया के निकट पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष चंबा के नेतृत्व में आज दिनांक 06.02.2024 को चंबा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति राकेश उनियाल पुत्र स्वर्गीय श्री अमरदेव उनियाल उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम पटूडी थाना चंबा जनपद टिहरी को 54 पव्वे अवैध अग्रेजी शराब मार्का SOULMATE BLU के साथ पकड़ा गया है।
जिसके सम्बन्ध में थाना चंबा पर मु0अ0सं0 06/2024 धारा 60 आबकारी अधि0 पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्त का नाम व पता
राकेश उनियाल पुत्र स्वर्गीय श्री अमरदेव उनियाल उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम पटूडी थाना चंबा जनपद टिहरी गढ़वाल

पुलिस टीम
1- उप नि. अरविंद रतूड़ी
2-कानि. संतोष
3. कानि. पुष्पेंद्र

थाना थत्यूड में 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद टिहरी गढवाल में अवैध शराब की बिक्री व तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व कार्यवाही करने हेतू श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक व श्रीमान क्षेत्राधिकारी चंबा महोदया के निकट पर्यवेक्षण में थाना थत्यूड पुलिस द्वारा आज दिनांक 06-02-2024 को मुखबिर की सूचना पर एक नफर अभियुक्त हुकम सिंह पुंडीर पुत्र स्वर्गीय श्री विद्या सिंह निवासी ग्राम फेडी किमोड़ा व पोस्ट थत्यूड थाना थत्यूड उम्र 52 वर्ष जनपद टिहरी गढ़वाल को 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब व्हिस्की मैकडॉवेल no- 1 के साथ एप्पल गार्डन रेस्टोरेंट ग्राम रोतू की बेली के पास से गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में थाना थत्यूड पर मु0अ0सं 02/2024 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम बनाम- हुकम सिंह पुंडीर पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को नियमानुसार कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

नाम पता अभियुक्त-

हुकम सिंह पुंडीर पुत्र स्वर्गीय श्री विद्या सिंह निवासी ग्राम फेडी किमोड़ा व पोस्ट थत्यूड थाना थत्यूड उम्र 52 वर्ष जनपद टिहरी गढ़वाल ।

पलिस टीम-
1. उप निरीक्षक राहुल थापा थाना थत्यूड
2-हेड कांस्टेबल 55 मैराज आलम थाना थत्यूड
3.हेड कांस्टेबल 77 मुकेश सिलोड़ी थाना थत्यूड
4.म0का0 किरण थाना थत्यूड
—————————————-

Epostlive.com