टिहरी गढ़वाल लोकसभा सीट पर भाजपा ने पुनः राज परिवार पर जताया भरोसा- विक्रम बिष्ट

टिहरी

टिहरी गढ़वाल लोकसभा सीट पर भाजपा ने पुनः राज परिवार पर भरोसा जताया है। तमाम कयासों को दरकिनार कर वर्तमान सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह चौथी बार चुनावी रण में उतर रही हैं।
देश के पहले आम चुनाव से ही पूर्व टिहरी रियासत के राज परिवार का इस सीट पर दबदबा रहा आया है। 1952 मेंं राजमाता कमलेंदुमति शाह, उसके बाद लगातार तीन चुनावों में मानवेन्द्र शाह यहां से लोकसभा चुनाव जीते हैं। मानवेन्द्र शाह का चुनावी विजयरथ 1991,1996, 1998, 1999 और 2004 तक लगातार सरपट दौड़ता रहा है। वह आठ बार सांसद चुने गए थे।
सांसद राज्यलक्ष्मी शाह ने.भी लगातार तीन बार इस सीट पर विजय पताका फहराई है। देश की पहली नम्बर इस लोकसभा सीट पर हुए कुल 19 चुनावों में से राज परिवार ने 14 लड़े , 12 जीते हैं। ….और कई रिकॉर्ड बनाए हैं।

Epostlive.com