उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने अवैध मदरसों पर लिया बड़ा एक्शन, 15 दिनों में 52 अवैध मदरसे सील

उत्तराखंड:

मुख्यमंत्री धामी ने अवैध मदरसों पर लिया बड़ा एक्शन, 15 दिनों में 52 अवैध मदरसे सील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में चल रहे “अवैध” मदरसों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की है। केवल 15 दिनों के भीतर, अधिकारियों ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में 52 से अधिक “बिना पंजीकरण और अवैध रूप से चलाए जा रहे” मदरसों को सील कर दिया है।

जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल, उत्तराखंड में प्रशासन ने बीते 15 दिन के अंदर राज्य में अवैध रूप से चल रहे 52 से ज्यादा मदरसों को सील कर दिया है। प्रशासन ने देहरादून के विकासनगर में 12 और खटीमा में 9 अवैध मदरसे सील किए गए। इससे पहले भी विभिन्न जिलों में 31 मदरसों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।

बड़ी साजिश का खुलासा
लंबे समय से उत्तराखंड के पछवादून और अन्य इलाकों में अवैध मदरसों का जाल फैलाया जा रहा था। यहां धर्म की आड़ में जनसंख्या असंतुलन की कोशिशें भी सामने आई थीं। लेकिन अब धर्मरक्षक सीएम धामी ने साफ संदेश दे दिया है कि प्रदेश के मूल स्वरूप से किसी भी कीमत पर खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी कानून तोड़ेगा या अवैध गतिविधियों में शामिल होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

मुख्यमंत्री धामी ने एक स्पष्ट और कठोर संदेश देते हुए कहा, “किसी को भी उत्तराखंड की सांस्कृतिक और कानूनी संरचना में हस्तक्षेप करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कानून का उल्लंघन करने या अवैध गतिविधियों में संलग्न पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी”।

Epostlive.com