सू.वि.टिहरी
“थत्यूड़ में बाल अधिकार एवं सुरक्षा पर एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न”
“बाल अपराध, पोक्सो कानून, साइबर सुरक्षा व सड़क सुरक्षा पर बच्चों को किया जागरूक”
जनपद टिहरी गढ़वाल में ‘बाल अधिकार संरक्षण’ आयोग उत्तराखण्ड द्वारा बाल अधिकार एंव सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, विकासखण्ड सभागार जौनपुर थत्यूड में सम्पन्न हुआ।
कार्यशाला में बाल अधिकार संरक्षण के सदस्य / सचिव डॉ एस० के बरनवाल ने आयोग का परिचय देते हुए, बच्चों के साथ होने वाले अपराध एंव बच्चों के अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकारण के जज /सचिव आलोक राम त्रिपाठी द्वारा पोक्सों की जानकारी साक्षा की गयी, उन्होने बच्चों को एक महत्वपूर्ण संदेश दिया कि छेडछाड की घटनाओं को छुपाना नहीं है, उन्हें बताना है। साइबर सेल से गोपाल दत्त भट्ट द्वारा नशा मुक्ति के सन्दर्भ में साइबर सुक्यूरटि एक्ट 2000 के बारे में अवगत करवाया गया, खण्ड शिक्षा अधिकारी, प्रतिनिधि विनोद सेमवाल द्वारा आई.टी.एक्ट की जानकारी दी गयी, ज्येष्ट अभियोजन अधिकारी सीमा द्वारा भारतीय न्याय संहिता एवं सतेंद्र राज ए०आर०टी०ओं० द्वारा सडक सुरक्षा तथा एम०वी०एक्ट की जानकारी प्रदान की गयी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय गौरव, द्वारा बच्चों के अधिकार एंव बाल श्रम के बारे में जानकारी दी गयी, साथ ही बाल विवाह निषेध की प्रतिज्ञा भी ली गयी। आयोग अध्यक्ष डॉ गीता खन्ना द्वारा ऑनलाईन सम्बोधन में बाल अधिकार संरक्षण आयोग की गतिविधयों की जानकारी देते हुए बच्चों को परीक्षा के लिए शुभकामनाए दी साथ ही उन्होने बच्चों को कौशल विकास की शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। और कहा कि” बाल आयोग आपके लिए है, और आपके साथ है”।
कार्यशाला में ब्लाक स्तर पर हाईस्कूल परीक्षा एंव इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2024-25 में विकासखण्ड जौनपुर में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्र/छत्राओं को प्रशस्ति पत्र एंव मोमेन्टो भेंट कर सम्मानित किया गया। हाईस्कूल में क्रमशः वर्तिका नौटियाल को प्रथम स्थान सिद्वार्थ, द्वितीय स्थान, अरूण तृतीय स्थान एंव इंटरमीडिएट में रविना प्रथम स्थान, आदित्य सजवाण द्वितीय और साक्षी को तृतीय स्थान के लिए सम्मानित किया गया। जिला प्रोबेशन के अन्र्तगत तीन अनाथ बच्चों को प्रमाणपत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम में सरस्वती बन्दना प्रस्तुत करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यशाला में बाल अधिकार संरक्षण के अनुसचिव, डा०एस० के० सिंह, उप-जिलाधिकारी धनौल्टी नीलू चावला, बीडीओ अर्जुन, वरिष्ठ अधिवक्ता डालसा, राजपाल मिया, डॉ रोशनी सती, डी०पी० चमोली, जिला बाल कल्याण समिति सदस्य मस्तराम डोभाल, जिला प्रोबेशन से विनिता उनियाला, सुखदेव बहुगुणा, बालकृष्णा भट्ट, बाल विकास कार्यालय से सोनी रावत, प्रभा पंवार, अरविन्द नौटियाल, आंगनवाडी कार्यकर्तीयां एव विभिन्न विद्यालयों से आये हुये प्रधानाचार्य, शिक्षक विभिन्न विधालयों के लगभग 200 बच्चे उपस्थित रहे।
