देहरादून
यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने शेयर किया मानसिक तनाव, बोले-माता-पिता ने किया टॉर्चर
बिग बॉस 17 से सुर्खियां बटोरने वाले यूट्यूबर अनुराग डोभाल इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। अनुराग ने अपने इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर एक लंबा वीडियो शेयर कर बताया कि वह मेंटल ट्रॉमा से जूझ रहे हैं। उनका दावा है कि उनका अपना परिवार ही उन्हें हैरेस कर रहा है।
अनुराग उत्तराखंड के डोईवाला के रहने वाला है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने साथ हुए धोखे के बारे में बता रहे हैं। उनके इस वीडियो से साफ पता चल रहा है कि वह काफी समय से मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं। और इसकी वह उन्होंने अपना परिवार बताया है।
वीडियो में अनुराग काफी भावुक नजर आए और कई बार रोते भी दिखाई दिए। अनुराग ने कहा कि वह लंबे समय से मेंटल हैरेसमेंट और टॉर्चर का सामना कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले एक साल से उनकी जिंदगी में लगातार परेशानियां बढ़ती जा रही हैं और अब वह इस दर्द को सहन नहीं कर पा रहे हैं।
अनुराग ने कहा कि शायद यह उनका आखिरी वीडियो है। इसके बाद वह फिर कभी वीडियो नहीं बना पाएंगे। उनके फैंस उनकी इस हालत के बाद से काफी परेशान हैं। कहीं वह कोई गलत कदम न उठा लें। अनुराग ने अपने संघर्षों का जिक्र किया। 14 साल की उम्र में उन्हें पता चला कि उन्हें ब्रेन ट्यूमर है। ये उनके लिए बेहद कठिन समय था। इस लड़ाई को लड़ने के साथ ही उनके मन में हमेशा से अपने माता-पिता के लिए कुछ करने इच्छा थी। उन्होंने अपने परिवार की पूरी जिम्मेदारी उठाई है। सबके लिए सब कुछ किया।, लेकिन आज उनके परिवार ने ही उनके साथ धोखा किया।
अनुराग ने बताया कि उनकी पत्नी रितिका भी उन्हें छोड़कर चली गई है। रितिका से उनकी मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी, जोकि उनकी फैन थी। दो साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया। अनुराग का कहना है कि परिवार इंटरकास्ट मैरिज के खिलाफ थे। बताया कि शादी से छह दिन पहले परिवार वालों ने आने से मना कर दिया। रोते हुए अनुराग ने कहा कि इस मानसिक तनाव के बीच अगर मुझे कुछ होता है तो उसके जिम्मेदार मेरे माता-पिता और भाई होंगे।
