टिहरी गढ़वाल में एलपीजी आपूर्ति एवं वितरण सामान्य

टिहरी सू वि

टिहरी गढ़वाल में एलपीजी आपूर्ति एवं वितरण सामान्य

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशों के अनुपालन में गैस एजेंसियों एवं पूर्ति विभाग आपसी तालमेल के साथ गैस वितरण की कार्यवाही कर रहा है उन्होंने कहा कि जनपद टिहरी गढ़वाल में घरेलू एलपीजी गैस की प्राप्ति एवं वितरण की स्थिति सामान्य बनी हुई है।

जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार डोभाल ने बताया कि जनपद टिहरी गढ़वाल में घरेलू एलपीजी की प्राप्ति एवं वितरण की स्थिति सामान्य बनी हुई है। विगत दिवस जनपद में स्थित सेवा प्रदान करने वाली गैस एजेंसियों को 2192 घरेलू एलपीजी सिलेंडर प्राप्त हुए। सभी एजेंसियों द्वारा कुल 1950 सिलेंडर उपभोक्ताओं को वितरित किए गए।वितरण के बाद एजेंसियों के पास 3435 सिलेंडर स्टॉक में उपलब्ध हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों—नरेन्द्रनगर, लम्बगांव, भरपुरियागांव, नौघर, जाखणी, तुनीयार, रजाखेत, घुत्तु, पुजारगांव, मोटना, चौधार, ग्वाड आदि—में नियमित रूप से गैस वितरण किया गया,व्यावसायिक एलपीजी (Commercial LPG) जनपद को प्रतिदिन 212 सिलेंडर का आवंटन प्राप्त हो रहा है। 19 किग्रा श्रेणी में 252 सिलेंडर प्राप्त हुए, जिनमें से 232 वितरित किए गए। आवंटन के अनुसार श्रेणीवार/एजेंसीवार वितरण सुनिश्चित किया गया है।
एलपीजी आपूर्ति और वितरण की निगरानी हेतु गठित त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) द्वारा लगातार निरीक्षण किए जा रहे हैं।अब तक 435 निरीक्षण (गैस गोदाम, पेट्रोल पंप, होटल आदि) में
14 घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए ,शिकायत एवं समाधान हेतु गठित कंट्रोल रूम में अब तक 86 शिकायतें दर्ज हुई हैं,सभी शिकायतों के समाधान हेतु निरंतर कार्यवाही जारी है *शिकायत हेतु संपर्क नंबर:01376-234793 / 01376-233433 / 9456533332* क्षेत्र में लगातार उपभोक्ताओं से अपील की है कि,घबराकर अतिरिक्त बुकिंग न करें केवल आवश्यकता अनुसार ही गैस बुक करें होम डिलीवरी/पॉइंट डिलीवरी का ही उपयोग करें
एजेंसी पर अनावश्यक भीड़/लाइन से बचें जिन उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी नहीं कराई है, वे शीघ्र अपनी एजेंसी में संपर्क कर प्रक्रिया पूर्ण करें जनपद में एलपीजी आपूर्ति सुचारू है और किसी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है।