टिहरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तीनधारा क्षेत्र में वाहन दुर्घटना पर तत्काल पहुंचाया उपचार

टिहरी

तीनधारा क्षेत्र में वाहन दुर्घटना पर टिहरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घायल चालक को तत्काल पहुंचाया उपचार हेतु अस्पताल

 तीनधारा डंपिंग जोन के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसकी सूचना 1 बजे KCC के कॉन्ट्रैक्टर आकाश हुड्डा द्वारा देवप्रयाग थाने में दी गई . सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर  राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया । जांच में ज्ञात हुआ कि वाहन संख्या UK07TB-7258 के चालक कमलेश पुत्र गंगादत्त, निवासी घाट, थाना नंदप्रयाग, जनपद चमोली के सिर में चोट आई है, जबकि वाहन में सवार अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं।

यात्रियों द्वारा बताया गया कि पहाड़ी पर विचरण कर रहे जंगली जानवरों के कारण ऊपर से पत्थर गिरने लगे, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पहाड़ से टकरा गया। पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को तत्काल निजी एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु श्रीकोट, श्रीनगर भिजवाया गया। साथ ही अन्य यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया तथा क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा गया।

टिहरी पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से मौके पर स्थिति सामान्य रही तथा यातायात निर्बाध रूप से संचालित होता रहा।