टिहरी में UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 52.78% रहे उपस्थित

टिहरी सू.वि.

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय लिखित परीक्षा जनपद क्षेत्रान्तर्गत सकुशल ढंग से सम्पन्न

टिहरी में UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 52.78% रहे उपस्थित

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UKSSSC द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय लिखित परीक्षा जनपद टिहरी गढ़वाल के 11 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देश पर परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एडीएम टिहरी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। साथ ही केंद्रवार सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी।

52.78% रही उपस्थिति

अपर जिलाधिकारी/नोडल अधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि जनपद में कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर 2838 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।

परीक्षा में 1498 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 1340 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह कुल उपस्थिति 52.78% दर्ज की गई।

केंद्रों का किया निरीक्षण

एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने चंबा और जिला मुख्यालय नई टिहरी में बनाए गए सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आयोग की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराया गया।