टिहरी: घनसाली के दोणी गांव में खेलते समय गदेरे में बहा 7 साल का आरव, 1 KM दूर नदी से मिला शव

टिहरी:

घनसाली के दोणी गांव में खेलते समय गदेरे में बहा 7 साल का आरव, 1 KM दूर नदी से मिला शव

टिहरी गढ़वाल के घनसाली में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। तहसील घनसाली के ग्राम दोणी गांव में खेलते समय 7 वर्षीय बालक गदेरे के तेज बहाव में बह गया। थाना घनसाली और SDRF  की टीमों ने रातभर खोज-बचाव अभियान चलाया और बुधवार सुबह 8:30 बजे बालक का शव घटनास्थल से करीब 1 किलोमीटर दूर नदी से बरामद किया।

जानकारी के अनुसार, आरव मंगलवार शाम गांव के पास गदेरे के किनारे खेल रहा था। इसी दौरान बारिश के बाद गदेरे में आए तेज बहाव की चपेट में आकर वह बह गया। सूचना पर ग्रामीणों ने तलाश शुरू की और थाना घनसाली पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना घनसाली पुलिस और SDRF मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर नदी से बालक का शव बरामद कर लिया गया है।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे ग्राम दोणी में शोक की लहर है।