टिहरी
राज्यमंत्री सजवाण ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेंट किया सेम-मुखेम का प्रसाद
जड़ीबूटी सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नबीन को टिहरी जिले की प्रतापनगर विधानसभा स्थित प्रसिद्ध सेम-मुखेम धाम का प्रसाद भेंट कर सेम मुखेम आने का निमंत्रण भी दिया।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार मुलाकात की। बताया कि उत्तर द्वारका के नाम से प्रसिद्ध सेम-मुखेम मंदिर भगवान श्रीकृष्ण की तपस्थली है। जहां पर उत्तराखंड ही नहीं बल्कि देश के अनेक राज्यों से लोग दर्शन को पहुंचते हैं। सेम-मुखेम का प्रसाद देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष को यहां आने का निमंत्रण भी दिया। कहा कि उनके यहां आने से सेम-मुखेम धाम को और प्रचार-प्रसार मिलेगा। सजवाण ने बताया कि प्रत्येक तीन साल में सेम-मुखेम में त्रैवार्षिक मेला भी लगता है। राज्यमंत्री सजवाण ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपने व्यस्त समय में से कुछ समय उत्तर द्वारिका सेम-मुखेम मंदिर आने का अनुरोध किया।
