प्रतापनगर विधानसभा के शक्ति केंद्र सुनहीगाड़ की बैठक में शामिल हुए राज्यमंत्री सोना

टिहरी/लंबगांव

प्रतापनगर विधानसभा के शक्ति केंद्र सुनहीगाड़ की बैठक में शामिल हुए राज्यमंत्री सोना

राज्यमंत्री सोना सजवाण ने सोमवार को प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र की पट्टी ढुंगमंदार के अंतर्गत शक्ति केंद्र सुनहरीगाड़ की बैठक में शामिल होकर संगठनात्मक क्रिया-कलापों और कार्यक्रमों पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने और विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की। सुनहरीगाड़ में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने कार्यकर्ताओं को बूथ सशक्तीकरण को लेकर जरूरी टिप्स दिए। कहा कि अपना बूथ सबसे मजबूत के तहत सभी कार्यकर्ता कार्य करें। उन्होंने ग्राम पंचायत लासी, ढुंग, मंदार में जाकर स्थानीय लोगों से सीधा संवाद कर समस्याएं सुनी और निराकरण का भरोसा दिया। इसके बाद ओण पट्टी की ग्राम पंचायत मांजफ जाकर वहां पारंपरिक एवं पौराणिक पांडव नृत्य में प्रतिभाग किया। उन्होंने पांडवों से क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। कहा कि पांडव नृत्य हमारी समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है। इसके संरक्षण के लिए सभी को प्रयास करने चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा कार्यकर्ताओं को इन योजनाओं का लाभ आम जन तक पहुंचाने का भी आह्वान किया।