गूलर के पास बस खाई में गिरी, रेस्क्यू अभियान जारी

टिहरी

गूलर के पास बस खाई में गिरी, रेस्क्यू अभियान जारी

मुनिकीरेती। हरिद्वार से बद्रीनाथ जा रही एक बस थाना मुनिकीरेती क्षेत्र के गूलर के पास खाई में गिर गई। हादसे की सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को मिली।

सूचना मिलते ही थाना मुनिकीरेती, चौकी गूलर, चौकी शिवपुरी, चौकी ब्यासी एवं अन्य चौकियों का पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने SDRF, फायर सर्विस एवं एंबुलेंस को भी सूचित कर मौके पर बुलाया।

मौके पर पुलिस, SDRF एवं फायर सर्विस की टीमें संयुक्त रूप से रेस्क्यू कार्य में जुटी हुई हैं। क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर एवं थाना प्रभारी मुनि की रेती भी मौके पर मौजूद हैं और राहत कार्य की निगरानी कर रहे हैं।

अब तक 20 घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा जा चुका है।

अब तक 04 मृतकों के शवों को निकाला जा चुका है।

रेस्क्यू अभियान जारी है।