जिला स्तरीय आईटीआई खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आईटीआई नई टिहरी बना ओवरऑल चैंपियन

टिहरी

जिला स्तरीय आईटीआई खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आईटीआई नई टिहरी बना ओवरऑल चैंपियन

खेलकूद प्रतियोगिता में नई टिहरी आईटीआई ने मारी बाजी, चम्बा को मिला द्वितीय स्थान

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान टिहरी गढ़वाल के तत्वावधान में जिला स्तरीय खेल कुद प्रतियोगिता सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रशिक्षार्थियों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया।

इस प्रतियोगिता के अन्तर्गत 100 मीटर 200 मीटर एवं 400 मीटर, दौड, लम्बी कूद, खो-खो तथा क्रिकेट जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का अयोजन किया गया, लम्बी कूद बालक वर्ग में प्रथम स्थान यशराज, एवं बलिका वर्ग में कु० अंशिका तथा 100 मीटर दौड बालक वर्ग में प्रथम स्थान, मंयक चौहान एवं बालिका वर्ग में कु० अंशिका तथा 200 मीटर दौड बालक वर्ग में प्रथम स्थान विशाल एवं बालिका वर्ग में अंशिका 400 मी० दौड मे बालक वर्ग में प्रथम स्थान रविन्द्र रहें तथा क्रिकेट प्रतियोगिता मे नोडल संस्थान नई टिहरी की टीम ने प्रथम स्थान तथा संस्थान चंम्बा ने द्वीतीय स्थान प्राप्त किया।

सभी प्रतिभागियों ने खेल भावना अनुशासन एवं उत्साह के साथ अपनी प्रतिभाा का उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्थान के प्रधानाचार्य आशुतोष उनियाल द्वारा किया गया, इस अवसर पर उन्होने सभी खिलाडियों को खेल भावना, आपसी सहयोग एवं अनुशासन के साथ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया प्रतियोगिता के समापन पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नई टिहरी को सर्व श्रेष्ठ संस्थान घोषित करते हुये प्रथम स्थान प्रदान किया गयां। जबकि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, चम्बा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

इस आयोजन को सफल बनाने में कुलदीप सिंह रावत,  विनोद कुमार बडोनी, संदीप, भुवनेश्वर सेमवाल, भारत भूषण बछेती, उमा शंकर सेमवाल, राजेश, मुकेश, सुनील, शिल्पी शर्मा, विवेक पंत, विनोद विष्ट, सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा ।

कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षार्थियों में खेल भावना, टीमवर्क, अनुशासन एवं शारीरिक दक्षता को प्रोत्साहित करना रहा प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।