देहरादून में 0001 वीआईपी नंबर 13.74 लाख में बिका, नंबर बना स्टेटस सिंबल

देहरादून

देहरादून में 0001 वीआईपी नंबर 13.74 लाख में बिका, नंबर बना स्टेटस सिंबल

लग्जरी रहन-सहन के साथ ही महंगी गाड़ियों पर वीआइपी नंबर का क्रेज बढ़ता जा रहा है। देहरादून में वीआईपी (फैंसी) वाहन नंबर अब सिर्फ पहचान नहीं, बल्कि स्टेटस सिंबल बन चुका है। खास नंबरों की चाह में दूनवासी लाखों रुपये खर्च करने से भी नहीं हिचक रहे।

इस वर्ष परिवहन विभाग की वीआइपी नंबर की सीरीज में यूके 07 एचजे 0001 की सबसे महंगी बोली लगाई गई।
यह नंबर देहरादून के अधिवक्ता आलोक पुंडीर ने अपनी मर्सिडीज जीएलएस कार के लिए 13.74 लाख रुपये में खरीदा। वह पहले भी 0009 लैंड रोवर वाहन के लिए 2.40 लाख में वीआइपी नंबर खरीद चुके हैं।

यह बोली शहर के अधिवक्ता आलोक पुंडीर ने लगाई, जिन्होंने अपनी नई मर्सिडीज़ GLS कार के लिए यह वीआईपी नंबर हासिल किया। इससे पहले देहरादून में 0001 नंबर के लिए सबसे ऊंची बोली 13 लाख 77 हजार रुपये (UK 07 HC सीरीज) की लग चुकी है। इस लिहाज से UK 07 HJ 0001 की बोली इतिहास में दूसरे स्थान पर दर्ज हो गई है।

फैंसी नंबरों का बढ़ता क्रेज

ऊंची-ऊंची बोलियां यह साफ दिखाती हैं कि देहरादून में विशेष नंबरों के प्रति लोगों का आकर्षण लगातार बढ़ रहा है। 0001 जैसे नंबर अब प्रतिष्ठा का प्रतीक बनते जा रहे हैं।

जानिए किस नंबर के लिए कितनी बोली लगी
UK 07 HJ 0003 –: ₹4,87,000
UK 07 HJ 0007 –: ₹3,66,000
UK 07 HJ 0005 –: 1,32,000
UK 07 HJ 0009 –: ₹1,60,000
UK 07 HJ 0006 –: ₹1,78,000
UK 07 HJ 7000 –: ₹1,51,000
UK 07 HJ 7777 –: ₹1,80,000

0001 नंबर कैसे मिलता है?
यदि आप 0001 नंबर लेना चाहते हैं, तो इसकी न्यूनतम कीमत 1 लाख रुपये है। सबसे पहले यह राशि जमा करनी होती है, इसके बाद आप ऑनलाइन बोली प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
0001 और 0786 –: न्यूनतम कीमत ₹1,00,000
अन्य फैंसी नंबर –: न्यूनतम कीमत ₹25,000 या ₹10,000

0786 नंबर का क्रेज घटा
एक समय बेहद लोकप्रिय रहा 0786 नंबर अब देहरादून में आकर्षण खोता दिख रहा है। हालांकि इसकी न्यूनतम कीमत भी 1 लाख रुपये है, लेकिन इस बार नीलामी में इस नंबर पर किसी ने बोली नहीं लगाई।

23 फैंसी नंबरों की हुई ऑनलाइन नीलामी
देहरादून आरटीओ संदीप सैनी के अनुसार, UK 07 HJ सीरीज में कुल 23 फैंसी नंबरों की ऑनलाइन नीलामी हुई। इनमें सबसे ऊंची बोली UK 07 HJ 0001 के लिए 13.74 लाख रुपये रही, जिसके बाद यह वीआईपी नंबर संबंधित वाहन को आवंटित कर दिया गया।

Epostlive.com