टिहरी, नरेंद्र नगर सीटों पर जानिए किसने उलझाया गणित।

प्रत्याशी को लेकर फंसी हुई है कांग्रेस।

टिहरी और नरेंद्रनगर दो सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने में कांग्रेस फिलहाल फंसी हुई है। कांग्रेस ने धनोल्टी, देवप्रयाग, प्रतापनगर और घनसाली में अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, लेकिन हाट सीट मानी जाने वाली टिहरी सीट पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की स्थिति स्पष्ट न होने की वजह से पेच फंसा हुआ है। जबकि, नरेंद्रनगर सीट पर भाजपा से टिकट न मिलने पर से नाराज चल रहे ओमगोपाल रावत को कांग्रेस अपने पाले में लाकर उन्हें टिकट देने पर विचार कर रही है।

टिहरी सीट पर प्रत्याशी उतारने में पहले भाजपा भी फंसी हुई है। अब कांग्रेस भी टिहरी सीट पर उलझ गई है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय टिहरी सीट से दो बार विधायक रहे हैं। लेकिन, इस बार उनके भाजपा में जाने की चर्चाओं के बीच कांग्रेस ने उनका नाम अभी टिहरी सीट से घोषित नहीं किया है। इसी तरह नरेंद्रनगर सीट से भाजपा के ओमगोपाल रावत टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन भाजपा ने वहां पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल को प्रत्याशी बनाया है। उनके ओमगोपाल रावत के कांग्रेस में जाने की चर्चाएं हैं। ओमगोपाल अभी दिल्ली हैं और वहां पर उनकी कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व से वार्ता की चर्चाएं चल रही हैं। इस वजह से कांग्रेस यहां टिकट पर फैसला नहीं कर पा रही है।

Epostlive.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *