आज का इतिहास:- हर साल 26 जुलाई को मनाते हैं विजय दिवस ,जानें क्या है इसके पीछे का इतिहास

इतिहास

देश में हर साल 26 जुलाई यानी आज के दिन कारगिल विजय दिवस (Vijay Diwas) मनाया जाता है. इस दिन ही कारगिल में भारत और पाकिस्तान के बीच लगभग 60 दिनों तक चले युद्ध का अंत हुआ था. भारत को इस युद्ध में जीत मिली थी. साल 1999 में पाकिस्तानी घुसपैठिये आतंकी और सैनिक चोरी-छिपे कारगिल (Kargil) की पहाड़ियों में घुस आए थे. इनके खिलाफ भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन विजय’ शुरू किया और घुसपैठियों को या मौत के घाट उतार दिया या भागने पर मजबूर कर दिया. 26 जुलाई को ही सेना ने अपने पराक्रम के दम पर कारगिल की पहाड़ियों को घुसपैठियों के चंगुल से पूरी तरह मुक्त करा लिया. तभी से इस दिन को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है. कारगिल युद्व (Kargil War) में हालांकि 500 से ज्यादा भारतीय जवान शहीद भी हुए थे. हर साल कारगिल विजय दिवस के मौके पर देश में कई कार्यक्रमों का आयोजन भी होता है.

26 जुलाई: मुंबई में अभूतपूर्व बरसात से जनजीवन ठप्प, एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत

जुलाई में सावन अपने शबाब पर होता है, लेकिन 2005 में 26 जुलाई के दिन बादलों से बारिश नहीं बल्कि आफत बरसी। देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई हिस्से बारिश के इस सितम का शिकार हुए। जो जहां था वहीं थम गया, जिसने कुदरत के इस कहर से मुकाबला करने की कोशिश की, उसे मौत ने लील लिया। लोग कई दिनों तक अपने घरों, दफ्तरों, फैक्टरियों और रेलवे स्टेशनों पर फंसे रहे। स्कूल कॉलेज बंद करने पड़े और राज्य को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार उस दिन महाराष्ट्र में कुल 944 मिमी. (37.17 इंच) बारिश हुई। वर्षा जनित घटनाओं में एक हजार से ज्यादा लोगों की जान गई और इस तेज रफ्तार महानगर को दोबारा अपनी चाल पर वापस लौटने में कई हफ्ते लगे।

26 जुलाई की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का ब्यौरा इस प्रकार है:-

1844: भारत के प्रमुख शिक्षाविद् गुरुदास बनर्जी का जन्म।
1876 : कलकत्ता में इंडियन एसोसिएशन की स्थापना।
1945 : विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
1951 : नीदरलैंड ने जर्मनी के साथ युद्ध खत्म किया।
1953 : कम्युनिस्ट क्रांतिकारी फ़िदेल कास्त्रो के नेतृत्व में क्यूबा की क्रांति की शुरूआत।
1956 : मिस्र ने स्वेज नहर पर कब्ज़ा किया।
1965 – मालदीव ब्रिटेन के कब्जे से स्वतंत्र हुआ।
1974 – फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया।
1997 : श्रीलंका ने क्रिकेट एशिया कप जीता।
1998 : महानतम महिला एथलीट जैकी जायनर कर्सी ने एथलेटिक्स से सन्यास लिया।
2002 : इंडोनेशिया की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति सुहातों के पुत्र को 15 वर्ष कारावास की सज़ा सुनायी।

2005 : मुंबई में अभूतपूर्व बरसात से जनजीवन ठप्प, एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत।
2005 : नासा शटल डिस्कवरी का प्रक्षेपण।
2007 : पाकिस्तान ने परमाणु शक्ति सम्पन्न क्रूज मिसाइल बाबर हत्फ़-7 का सफल परीक्षण किया।
2008 : यूरोपीय वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के बाहर एक और नये ग्रह की खोज की।
2008 : गुजरात के अहमदाबाद शहर में 21 धमाके, 56 लोग मारे गए और 200 से ज्यादा जख्मी।
2012 – सीरिया में हिंसक घटनाओं में एक दिन में करीब 200 लोगों की मौत।
2013 – पाकिस्तान के पराचिनार में बम विस्फोट, 57 मरे।

Epostlive.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *