भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, रामजन्मभूमि आंदोलन में भी रहे सक्रिय

उत्तराखंड

उत्तराखंड में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के बाद अब भाजपा को अपना नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। कई दिन से चर्चाओं के बीच शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पत्र जारी कर उनके नाम पर मुहर लगाई। महेंद्र भट्ट दो बार विधायक रह चुके हैं। उन्हें संगठन में लंबा अनुभव है। इसी को देखते हुए इस साल विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी केंद्रीय नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है। महेंद्र भट्ट प्रदेश की राजनीति के अलावा कई आंदोलनों में भी सक्रिय रहे हैं। उन्होंने रामजन्मभूमि आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान वे 15 दिन पौड़ी के कांसखेत में जेल में रहे। वहीं, उत्तराखंड राज्य आंदोलन में पांच दिन पौड़ी जेल में रहे।

महेंद्र भट्ट ने 1998 से 2000 में उत्तरांचल युवामोर्चा में प्रदेश महामंत्री का दायित्व संभाला। इसके बाद 2000 से 2002 में राज्य निर्माण के समय उत्तरांचल प्रदेश युवामोर्चा का प्रथम प्रदेश अध्यक्ष रहे। 2002 से 2007 तक वे उत्तराखंड की प्रथम निर्वाचन में नंदप्रयाग विधानसभा से सदस्य निर्वाचित हुए और विधानमंडल में मुख्यसचेतक का दायित्व संभाला। 2016 में कांग्रेस सरकार के खिलाफ परिवर्तन यात्रा के गढ़वाल प्रभारी रहे। 2017 के विधानसभा चुनाव में बदरीनाथ विधानसभा से सदस्य निर्वाचित हुए। 

Epostlive.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *