मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि 15 से 17 सितम्बर 2022 तक ग्राम पंचायत स्तर पर स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा

Tehri

दिनांक 15 सितम्बर 2022 से 02 अक्टूबर 2022 तक ”स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” मनाया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि ग्राम्य विकास विभाग द्वारा आयोजित ”स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” के तहत कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
उन्होंने बताया कि जनपद में दिनाँक 15 से 17 सितम्बर 2022 तक ग्राम पंचायत स्तर पर स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत आंगनवाड़ी केन्द्र, ग्राम पंचायत भवन, स्कूल परिसर, मुख्य जल श्रोत आदि स्थलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
इसी प्रकार दिनाक 17 से 30 सितम्बर 2022 तक पी.एच.सी./सी.एच.सी. स्तर पर कोविड वेक्सिनेशन हेतु कैम्पों का आयोजन किया जाएगा, कार्यक्रम को एस.एच.जी. द्वारा मोबिलाइज किया जायेगा। दिनाक 21 सितम्बर 2022 को ग्राम गौरव सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें विकास खण्ड स्तर पर सक्रिय महिला/ सी.आर.पी. आदि सामुदायिक काडर के सदस्यों का सम्मान किया जाएगा। दिनाक 24 सितम्बर 2022 को प्रत्येक विकासखंड स्तर पर स्वयं सहायता समूह के कम से 02 सदस्यों के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से ग्राम्य विकास मंत्री जी के साथ संवाद कार्यक्रम होगा।
उन्होंने बताया कि दिनाक 26 सितम्बर 2022 को सामुदायिक भवन सर्वे ऑफ इंडिया देहरादून में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रत्येक विकासखंड में आवास पूर्ण करने वाले समस्त लाभर्थियों को 4-4 फलदार पौधा का वितरण एवं रोपण कार्यक्रम किया जाएगा। दिनाक 28 सितम्बर 2022 को देहरादून मुख्यालय में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

Epostlive.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *