
सकारात्मक सोच
हमारा दिमाग बहुत शक्तिशाली है, सही दिशा में इसका उपयोग किया जाए तो बड़ी-बड़ी उपलब्धियां मिल सकती हैं
स्वामी विवेकानंद कहा करते थे कि जैसा हम सोचते हैं, वैसे ही बन जाते हैं। इसका अर्थ ये है कि जैसे हमारे विचार होते हैं, हमारा स्वभाव भी वैसा ही हो जाता है। अगर हमारे विचार सकारात्मक हैं और हम परेशानियों का सामना प्रसन्न होकर करने के लिए तैयार रहते हैं तो हमारे सामने बड़ी-बड़ी समस्याएं भी टिक नहीं पाती हैं। हमारा दिमाग बहुत शक्तिशाली है, इसका सही दिशा में दिमाग लगाएंगे तो बड़ी-बड़ी उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं।