
शनिवार की सुबह अभिनेता अनिल कपूर और अनुपम खेर मैक्स अस्पताल पहुंचे। उन्होंने यहां ऋषभ पंत का हाल चाल जाना। बताया कि ऋषभ पंत हंस और बोल रहे हैं। वह पहले से काफी ठीक हैं। इस दौरान उन्होंने ऋषभ पंत की मां सरोज पंत से भी मुलाकात की।मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि ऋषभ की हालत स्थिर है। उनके प्रशंसकों से अपील की कि वे उनके लिए प्रार्थना करें, ताकि वह जल्द ठीक हो जाएं।
मुख्यमंत्री ने ऋषभ की मां से फोन पर की बात
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाहन दुर्घटना में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि उनके इलाज का सारा खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।उन्होंने क्रिकेटर ऋषभ पंत की मां सरोज पंत से फोन पर बात भी की। मुख्यमंत्री ने ऋषभ के शीघ्र स्वस्थ होने और उनके उपचार के लिए सरकार के स्तर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।