रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गढ़ी कैंट-चीड़बाग में शौर्य स्थल का किया उद्घाटन

उत्तराखंड

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज देहरादून पहुंचे हैं। एयरपोर्ट से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह देहरादून के चीड़बाग स्थित शौर्य स्थल पहुंचे।उन्‍होंने शौर्य स्थल का  लोकार्पण किया और बलिदानी सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद रक्षा मंत्री शहीद जसवंत सिंह मैदान पहुंचे और वेटरन रैली में हिस्सा लिया। राजनाथ सिंह सोल ऑफ स्टील अभियान की भी शुरुआत की।कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि शौर्य स्थल में समाज के जिस किसी भी व्यक्ति का योगदान है उसका आभार। खासकर पूर्व राज्यसभा सदस्य तरुण विजय जिन्होंने अपनी निधि से ये पहल की। पूर्व सैनिकों से सीधा संवाद मेरी प्राथमिकता रही है। वेटरन का सियाचीन में भी कोई आयोजन होता है तो जरूर जाऊंगा।उन्‍होंने कहा कि सारा देश विभिन्न पर्व माना रहा है। इन सभी पर्वों की बधाई। ये सभी समृद्ध कृषि संस्कृति के पर्व हैं। ये समृद्धि केवल उर्वरक भूमि, खाद, पानी, नई तकनीक आदि से ही नहीं देश की सुरक्षा से भी हासिल हुई।सेना का आर्थिक प्रगति में अप्रत्यक्ष योगदान है। देश सुरक्षित है तभी प्रगति कर रहा है। सीमाएं सुरक्षित नहीं होंगी तो बड़े से बड़े निवेश का कोई महत्व नहीं रह जाता। आज देश आप सबके प्रति भी कृतज्ञता प्रकट कर रहा है।राजनाथ सिंह ने इस दौरान वेटरन की भीष्म पितामह से तुलना की। कहा कि समाज के लिए संकल्पित पूर्व सैनिक बड़े से बड़ा काम कर सकते हैं। जब-जब देश को जरूरत पड़ी उत्तराखंड के वीर अग्रिम पंक्ति में खड़े रहे। कारगिल से लेकर विभिन्न युद्धों में उत्तराखंड के वीरों ने अपने हौसले से दुश्मन को पस्त कर दिया। उनके बलिदान व त्याग को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

रक्षा मंत्री ने इस दौरान सोल आफ स्टील एल्पाइन चैलेंज का भी उद्घाटन किया, जो भारतीय सेना और क्लाव ग्लोबल (विशेष बलों के दिग्गजों की ओर से संचालित एक संगठन) की अपनी तरह की एडवेंचर स्पोर्ट्स की संयुक्त पहल है।भारतीय सेना की सबसे पुरानी ब्रिगेड आइबेक्स और वेटरन का स्टार्ट अप क्लाव ग्लोबल वर्ष 2019 में शुरू हुआ था। जो सोल आफ स्टील एल्पाइन चैलेंज का आयोजन करने के लिए आर्मी एडवेंचर विंग के बैनर तले एक साथ आए हैं।

Epostlive.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *