उत्तराखंड: अगले 24 घंटे में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना 

उत्तराखंड

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे में 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिखाई देगा। ऐसे में मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ने की पूरी संभावना है। 23 से 26 जनवरी तक मैदान से लेकर पहाड़ तक तेज गर्जना के साथ जोरदार बारिश और बर्फबारी की पूरी संभावना है। ऐसे में राज्य सरकार, शासन और जिला प्रशासन स्तर पर सतर्क रहने की जरूरत है।

दून में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 15 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है। राजधानी दून व आसपास के इलाकों में बृहस्पतिवार को लोगों को जबरदस्त ठंड का सामना करना पड़ा। न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बेहद कम अंतर के चलते ठंडक ने परेशान कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे ठंड और परेशान कर सकती है। इतना ही नहीं एक सप्ताह यानी 26 जनवरी तक ठंड से फिलहाल बहुत अधिक राहत नहीं मिलने वाली है। राजधानी व आसपास के इलाकों में 23 से 26 जनवरी तक बारिश के आसार हैं।

Epostlive.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *