गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर जिलाधिकारी टिहरी द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई

टिहरी
गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट टिहरी गढ़वाल में जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार द्वारा ध्वजारोहण किया गया। साथ ही समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई तथा पुलिस बल की टुकड़ी द्वारा दी गई सलामी ली गई। वहीं सरस्वती वन्दना एवं स्थानीय लोकगीत गायन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।
जनपद टिहरी में गणतंत्र दिवस धूमधाम एवं हषोउल्लास के साथ मनाया गया। जिला कलेक्ट्रेट सहित जनपद के समस्त शासकीय/अद्धशासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों को 25 एवं 26 जनवरी को एलईडी बल्बों से प्रकाशमान किया गया। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर समस्त शासकीय/अद्धशासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान अन्य कार्यक्रम आयोजित किये गये।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने समस्त जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस के बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। उन्होंने कहा कि जनपद में उनके 5-6 माह के कार्यकाल में सभी अधिकारी/कर्मचारियों के साथ बिताया गया समय अविस्मरणीय रहा और सभी ने संविधान का जो उद्देश्य था, उसके अनुसार समयबद्ध रूप से अपने-अपने कार्य किये हैं। कहा कि उम्मीद और विश्वास है कि आने वाले समय में भी हम सब एक ही प्लेटफार्म पर, संविधान की प्रस्तावना के अनुरूप जो हमारा धर्म है, कर्म है, कत्र्तव्य है, दायित्व है, उसका अनुपालन करते रहेंगे और राष्ट्र के गौरव और सम्मान को बरकरार रखेंगे।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा, वैयक्तिक अधिकारी चन्दन शाह, डीएसडब्लूओ के.एस. चैहान, एडीआईओ भजनी भण्डारी, डीओ पीआरडी पंकज तिवारी, डीडीएमओ बृजेश भट्ट सहित जिला कलैक्ट्रेट के समस्त अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर विकास भवन, नई टिहरी में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार द्वारा झण्डारोहण किया गया तथा सभी गणतंत्र दिवस की बधाई दी गई। इस मौके पर डीडीओ सुनील कुमार सहित विकास भवन स्थित समस्त विभागों के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
74वां गणतंत्र दिवस जनपद टिहरी में धूमधाम एवं हषोउल्लास के साथ मनाया गया। जिला कलेक्ट्रेट सहित जनपद के समस्त शासकीय/अद्धशासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान अन्य कार्यक्रम आयोजित किये गये। जनपद मुख्यालय में प्रताप नगर इंटर काॅलेेज बौराड़ी में जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा. विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। सशस्त्र पुलिस, नागरिक पुलिस, पीएसी, महिला नागरिक पुलिस, होमगार्ड्स, पीआरडी जवानों, एनसीसी कैडिट द्वारा पथ संचलन किया गया। इसके साथ ही एसडीआरएफ, मोटरसाईकिल चीता पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन, इंटरसेप्टर एवं विभिन्न विभागों द्वारा शानदार झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। झांकी प्रदर्शन, क्रास कन्ट्री रेस एंव सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सुन्दर प्रदर्शन करने वाले विभागीय अधिकारी/कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को धनराशि, प्रमाण पत्र, एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर जिलाधिकारी द्वारा ध्वजारोहण कर सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए देश, राज्य एवं जनपद की खुशहाली की कामना की गई। तत्पश्चात् उनके द्वारा परेड एवं झांकियों का निरीक्षण कर परेड की सलामी ली गई तथा सभी को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई। जिलाधिकारी द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों को श्रद्धाजंलि देते हुए तथा संविधान निर्माताओं को याद करते हुए संवेधानिक उद्बोधन किया गया। उन्होंने कहा कि हम सब के लिए गर्व की बात है कि हम भारत के नागरिक है। हमारा संविधान सभी धमों को एक साथ जोड़कर रखने का काम करता है। संविधान की रक्षा और अनुपालन करना देश के हर नागरिक का कत्र्तव्य है, दायित्व है। संघवाद ने हमारी विविधता और एकता को बनाये रखा है। भारत में विभिन्न जाति, धर्म के बावजूद आज का दिन सभी के लिए एक है। हमारी तीनों सैनाएं हमारा गौरव हैं। आज हमारा भारत ने शिक्षा, स्वास्थ, तकनीकी आदि अनेकों क्षेत्रों में अग्रणी उपलब्धि पाई तथा सम्पन्न लोकतंत्र के रूप में खड़ा है। कहा कि अभी पर्यावरण, प्रदूषण जैसे क्षेत्रों की चुनौतियां को एक साथ प्रयास करके दूर करना हमारा लक्ष्य है। देश का भविष्य हम सबके हाथ में है। भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में खड़ा करना, संविधान के सिद्धातों का संरक्षण करना हमारा कत्र्तव्य है।
इस मौके पर मुख्य अतिथि मा. विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दीप प्रज्जवलन कर शुभारम्भ किया गया। मा. विधायक जी ने समस्त जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस एवं बंसत पंचमी की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए वीर शहीदों को याद किया गया। कहा कि देश की सेवा एवं रक्षा में जनपद के नागरिकों को अभूतपूर्व योगदान रहा है। कहा कि भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था, यदि आज भी हिमालय और मां गंगा पर काम होगा तो निश्चित ही भारत सोने की चिड़िया होगा। उन्होंने ढोल वादन विद्या के संरक्षण को लेकर कहा कि जिन भी विद्यालयों में ढोल-दमाओ की आवश्यकता होगी, उनकी सूची उपलब्ध करा दें, उन्हें 15 दिन के अन्दर ढोल-दमाओ उपलब्ध हो जायेगा। उन्होंने जिलाधिकारी द्वारा दिये गये शानदार संवेधानिक उद्बोधन को एक अच्छी पहल बताया।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश नौटियाल, जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस समिति राकेश राणा द्वारा भी सम्बोधित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुशील कोटनाला द्वारा किया गया।
इस अवसर पर एसएसपी नवनीत सिंह भूल्लर, सीडीओ मनीष कुमार, एडीएम रामजी शरण शर्मा, डीडीओ सुनील कुमार, सीएमओ डाॅ. संजय जैन, एसडीएम टिहरी अपूर्वा सिंह, जिलाध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी जे.पी. भट्ट, जिला महामंत्री भाजपा उदय रावत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, अधिकारी/कर्मचारी, पुलिस, पीआरडी, होमगार्ड्स के जवान, एनसीसी कैडिट, मीडिया बन्धु, छात्र-छात्राएं एवं जनसमूह मौजूद रहे।

Epostlive.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *