
टिहरी
गांधी प्रतिमा के सामने कांग्रेसियों ने किया एकदिवसीय संकल्प सत्याग्रह जिला मुख्यालय नई टिहरी में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा और शहर कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र नौटियाल के नेतृत्व में बौराड़ी नगर पालिका गांधी पार्क में कांग्रेस जनों द्वारा गांधी मूर्ति के समक्ष केंद्र सरकार के खिलाफ एक दिवसीय संकल्प सत्याग्रह आयोजित किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि केंद्र में तानाशाह सत्ता द्वारा लगातार की जा रही लोकतंत्र की हत्या तथा कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष श्री Rahul Gandhi जी की सदस्यता खत्म करने के विरोध में आज हम सब कांग्रेस जन पूरे देश भर में सत्याग्रह आंदोलन कर रहे हैं केंद्र की मोदी सरकार को यह समझना चाहिए की सत्ता के पीछे बैठकर दमनकारी नीतियां बहुत ज्यादा नहीं चलेगी उन्होंने जिस तरह राहुल गांधी की सदस्य खत्म करके अपना असली चेहरा जनमानस को दिखाया लोग आज जान चुके हैं की इनकी कथनी और करनी में बहुत अंतर है देश और दुनिया जानना चाहती है कि आखिर क्यों नरेंद्र मोदी जनता को जवाब नहीं देना चाहते हैं उन्होंने जनमानस का 20 हजार करोड़ रूपया क्यों अडानी को दिया। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री विजय गुनसोला और प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि आज लोगों का ध्यान भटकाने के लिए केंद्र सरकार तरह-तरह की बातें कर रही है जबकि सच्चाई यह है कि राहुल गांधी आम आदमी की आवाज को संसद में रखना चाहते थे लेकिन उनके डर और भय से केंद्र की मोदी सरकार ने उनको उनकी सदस्य खत्म की है आने वाले समय में देश की जनता इसका करारा जवाब देगी। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज राणा और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नरेंद्र चंद्र रमोला ने कहा कि भाजपा का एक एक नेता झूठा है सिर्फ जाति धर्म के जुमले थे चुनाव जीतकर जनता को गुमराह कर रहे हैं इनके पास कोई वीजन नहीं है। वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद सिंह बेलवाल, सोहन सिंह रावत, ज्योति प्रसाद भट्ट ने कहा कि राहुल गांधी जी की सदस्यता खत्म करना एक सोची समझी साजिश है जब न्यायालय ने उन्हें 1 माह का वक्त दिया तो फिर केंद्र सरकार को इतनी क्या जल्दी थी कि 10 घंटे में उनकी सदस्यता खत्म कर दी गई यह लोकतंत्र की हत्या है। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत और सेवा दल की अध्यक्ष आशा रावत ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार हो या राज्य सरकार हो यह दोहरे चरित्र की सरकार है राज्य सरकार ने अभी बजट पेश किया जिसमें मदिरापान सस्ता किया और बच्चों के पठन-पाठन की सामग्री दैनिक खाद्य सामग्री गैस के दाम ओर महंगा किया यह उद्योगपति की सरकार है। शहर कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र नौटियाल और अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष मुरारीलाल खडवाल ने कहा भाजपा जुमलो की सरकार है यह चुनाव जीतने के लिए भांति भांति के हथकंडे अपनाते हैं लेकिन उसके बाद सरकार चलाना ही नहीं आता आज देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति बनी हुई है जिसका राहुल गांधी जी डट कर विरोध कर रहे हैं हम सब उनके साथ हैं देश उनके साथ हैं। एक दिवसीय “संकल्प सत्याग्रह” में जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट ,प्रदेश महामंत्री विजय गुनसोला, प्रदेश सचिव सैयद मुशरफ अली, पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज राणा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नरेंद्र चंद रमोला ,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विक्रम सिंह पवार, वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद सिंह बेलवाल ,ज्योति प्रसाद भट्ट ,सोहन सिंह रावत, निहाल सिंह नेगी, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष मुरारीलाल खंडवाल ,शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, जिला उपाध्यक्ष खुशीलाल, जिला सचिव रोशन नौटियाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष दर्शनी रावत ,सेवादल अध्यक्ष आशा रावत ,युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव लखबीर सिंह चौहान, आईटी के जिलाध्यक्ष शक्ति प्रसाद जोशी, सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कैप्टन गब्बर सिंह नेगी, नगर पालिका सभासद प्रवेश राजा, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष किशोर सिंह मंद्रवाल, युवा नेता जुनैद खान, आदि मौजूद थे