उत्तराखंड में बनेंगे 13 निर्भया छात्रावास , केंंद्र से 48 करोड़ मंजूर

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री के अनुरोध पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से राज्य की कार्यशील महिलाओं व उच्च शिक्षा की छात्राओं के लिए कुल 13 निर्भया हॉस्टल को स्वीकृति मिलने के साथ 48 करोड़ की राशि भी स्वीकृत कर दी गई। 50 बेड के ये निर्भया हॉस्टल भीमताल, हल्द्वानी, भगवानपुर, सेलाकुई, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, कर्णप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, बागेश्वर व रुद्रप्रयाग में बनाए जाएंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि इन छात्रावासों के निर्माण से राज्य के विभिन्न जनपदों में कार्यशील महिलाओं व उच्च शिक्षा में अध्ययनरत छात्राओं को आवासीय सुविधा उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री ने उनके अनुरोध पर निर्भया हॉस्टल को स्वीकृति प्रदान किए जाने के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।

Epostlive.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *