24 को मंत्रिमंडल की बैठक, विस के मानसून सत्र की तारीख पर हो सकता है फैसला

उत्तराखंड

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र छह सितंबर से हो सकता है। प्रदेश सरकार ने 24 अगस्त को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। मंत्रिमंडल की बैठक में विस सत्र आहूत करने के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में मार्च में बजट सत्र हुआ था। उसके बाद अभी तक विधानसभा का सत्र नहीं बुलाया गया है। कायदे से छह माह के भीतर सत्र अवश्य आहूत होना चाहिए। सितंबर में पिछला सत्र आहूत हुए छह माह का समय होने जा रहा है। माना जा रहा कि विधायी विभाग छह से 12 सितंबर तक मानसून सत्र आहूत करने का प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रखा सकता है।

कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, गृह, वन समेत अन्य विभागों से संबंधित विषयों पर प्रस्ताव लाए जा सकते हैं। स्कूलों में प्रिंसिपल को प्रति पीरियड के हिसाब से शिक्षक रखे जाने का अधिकार देने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में आ सकता है। इसके अलावा विधानसभा में रखे जाने वाले प्रतिवेदन और अध्यादेश व विधेयकों के प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है।

गुरूवार को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में विधानसभा सत्र आहूत करने के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। बता दें कि ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में मार्च में बजट सत्र हुआ था। जिसके बाद से अब तक कोई विधानसभा सत्र का आयोजित नहीं हुआ है।

कायदे से छह महीने के अंदर सत्र अवश्य आहूत होना चाहिए। सितंबर में पिछले विधानसभा सत्र को छह महीने पूरे होने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही मानसून सत्र की तारीख का ऐलान इस बैठक के बाद कर दिया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक छह से 12 सितंबर तक मानसून सत्र आहूत करने का प्रस्ताव कैबिनेट में रखा जा सकता है।

Epostlive.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *