
टिहरी
अपर पुलिस अधीक्षक, टिहरी गढ़वाल द्वारा थाना चंबा का किया गया औचक निरीक्षण टैक्सी स्टैंड के पहाड़ी पर लैंड स्लाइड के समय किए गए कार्य के लिए थानाध्यक्ष एवम उनकी टीम की थपथपाई पीठ व दिया गया नगद पुरस्कार।
श्री जोधराम जोशी (अपर पुलिस अधीक्षक, टिहरी गढ़वाल) द्वारा थाना चंबा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान ADD S.P सर द्वारा थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, मैस आदि का निरीक्षण कर थाने की साफ-सफाई को उच्च कोटि का बताया गया तथा थाने पर मौजूद रिकॉर्ड को अध्यावधिक व तरतीबवार बताते हुए थाना कार्यालय को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। औचक निरीक्षण के दौरान आयोजित सम्मेलन /OR में अधिकारीयो-कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में जानकारी लेते हुए विवेचना, शिकायती प्रार्थना पत्रों , सीएम हेल्पलाइन संबंधी शिकायततो आदि पर जानकारी प्राप्त करते हुए पेंडिंग विवेचनाओं/अहकामात का शीघ्र निस्तारण करने के दिशा-निर्देश दिए गए। पिछले दिनों थाने के पास टैक्सी स्टैंड के पहाड़ी पर लैंड स्लाइड में पुलिस और एसडीआरएफ द्वारा तत्काल राहत बचाव किया गया और अधिक नुकसान होने से बचाया गया एवम लैंड स्लाइड जोन में लगातार पुलिस ड्यूटी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए है।
इसके अतिरिक्त थाना चंबा परिसर में स्थित जर्जर भवनों के मरम्मत हेतु थानाध्यक्ष को उच्चाधिकारी गणों को पत्राचार करने हेतु भी निर्देशित किया।